लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 खत्म होने पर अक्षय-अमिताभ ने साधी चुप्पी, तीनों खान समेत ये स्टार्स रहे खामोश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2019 09:41 IST

जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के सभी खंड लागू नहीं होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस ऐतिहासिक फैसले पर ट्वीट करके खुशी जताई ।इस लिस्ट में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस खास मौके पर चुप्पी साधी हुई है।

जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के सभी खंड लागू नहीं होते हैं। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य होगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। सरकार के इस फैसले के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस ऐतिहासिक फैसले पर ट्वीट करके खुशी जताई ।

इस लिस्ट में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस खास मौके पर चुप्पी साधी हुई है।सरकार के इस फैसले के बाद अनुपम खेर, परेश रावल, फिल्ममेकर अशोक पंडित, कंगना रनौत और कमाल आर खान सहित कई स्टार्स ने ट्वीट कर बधाई दी। लेकिन इस मौके पर सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण समेत कई फिल्मी हस्तियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ऐसे में फैंस इस बात से खासा निराश हैं। लोग इन स्टार्स के ट्वीट ना करने पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने कुछ और ट्वीट तो किए लेकिन 370 पर कुछ भी नहीं लिखा।

वहीं, अनुपम खेर ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि आज का दिन इतिहास में माना जाएगा।अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है। 370 एक कैंसर था जिसका इलाज अब हुआ है।

कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा है कि हर भारतीय को बधाई। आज #Kashmir असली भारत बन गया है। अब प्रत्येक भारतीय को वहां व्यापार करने का अधिकार है। @AmitShah जी और @narendramodi जी को धन्यवाद।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?