लाइव न्यूज़ :

‘पानीपत’ के कुछ हिस्से में होगा बदलाव, राजी हुए फिल्म के निर्माता

By भाषा | Updated: December 11, 2019 15:23 IST

नेताओं ने सोमवार को सरकार को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद सरकार ने वितरकों के माध्यम से फिल्म के निर्माताओं से जवाब मांगा था

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी फिल्म पानीपत के निर्माता फिल्म के उस हिस्से में बदलाव व संपादन पर राजी हो गए हैं जिसको लेकर यहां के जाट समुदाय के नेता आपत्ति जता रहे हैं।

हाल में पर्दे पर आई हिंदी फिल्म पानीपत के निर्माता फिल्म के उस हिस्से में बदलाव व संपादन पर राजी हो गए हैं जिसको लेकर यहां के जाट समुदाय के नेता आपत्ति जता रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “फिल्म वितरक ने हमें सूचित किया है कि फिल्म निर्माता फिल्म के कुछ हिस्सों का संपादन करेंगे।” उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माता फिल्म के संपादित संस्करण को सेंसर बोर्ड के पास भी भेजेंगे। उल्लेखनीय है कि जाट समुदाय इस फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से फिल्माये जाने का विरोध कर रहे हैं।

समुदाय के नेताओं ने सोमवार को सरकार को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद सरकार ने वितरकों के माध्यम से फिल्म के निर्माताओं से जवाब मांगा था। उल्लेखनीय है कि विरोध को देखते हुए राज्य के अधिकांश सिनेमाघरों से यह फिल्म पहले ही हटा दी गयी है। 

टॅग्स :पानीपतअर्जुन कपूरकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

क्राइम अलर्टपानीपतः खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में 35 वर्षीय महिला से 3 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोनीपत ले जाकर पटरियों पर फेंका, ट्रेन गुजरने से पैर कटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?