लाइव न्यूज़ :

The Zoya Factor Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी नहीं चला सोनम कपूर का जादू, कमाए बस इतने रुपये

By मेघना वर्मा | Updated: September 22, 2019 10:42 IST

फिल्म में सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं। सोनम ने हमेशा के जैसी ही एक्टिंग की है। बहुत सराहनी काम सामने  नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'द जोया फैक्टर' फिल्म सोनम कपूर की इस साल की दूसरी फिल्म है।सोनम कपूर की इस फिल्म को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सोनम कपूर और दुलकीर सलमान की फिल्म द जोया फैक्टर को लोगों का कुछ रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले और दूसरे दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली सोनम की दूसरी फिल्म है। रोमांटिक कॉमेडी के साथ द जोया फैक्टर में क्रिकेट के सीन्स भी लोगों को मूवी के लिए अट्रैक्ट नहीं कर पाए।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर की फिल्म ने दूसरे दिन मात्र 85 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं पहले दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की थी। ओवरऑल फिल्म की बात करें तो अभी तक द जोया फैक्टर ने 1.50 करोड़ की कमाई की है। 

फिल्म के रिव्यूज ठीक-ठाक हैं। द जोया फैक्टर की इस धीमी शुरुआत का कारण ये भी हो सकता है कि इसी दिन बड़े पर्दे पर दो और फिल्में रिलीज हुई हैं। एक करण देओल की पल पल दिल के पास और दूसरी संजय दत्त की प्रस्थानम।

फिल्म की कहानी

द जोया फैक्टर फिल्म की कहानी है मुंबई में रहने वाली जोया सोलंकी की। जिसके पिता (संजय कपूर) और भाई (सिकंदर खेर) बचपन से उसे बेहद लकी मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योकिंग जब ज़ोया का जन्म हुआ था तब इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। तो जब जब ज़ोया भाई के साथ होती तब तब वो गली क्रिकेट मे खूब छक्के लगाता। जोया दूसरे के लिए तो भाग्यशाली थी लेकिन असल जिंदगी इससे परे थी। जिस मार्केटिंग कंपनी मे वो काम करती है उसकी मालिक को ज़ोया को एक आंख नहीं भाति है। इतना ही नहीं बल्कि ज़ोया लव लाइफ में सफलता हाथ नहीं लगी थी।

इसी बीच ज़ोया को किस्मत से टीम इंडिया के क्रिकेटर संग ऐड शूट करने का मौका मिलता है। यहीं उसकी मुलाकात कप्तान निखिल खोदा (दलकीर सलमान) से होती है। मिलने बाद निखिल को ज़ोया से प्यार हो जाता है और धीरे धीरे पूरी टीम ज़ोया की दीवानी हो जाती है। एक दिन ज़ोया टीम इंडिया संग लंच करती है और उस दिन इंडिया मैच जीत जाता है। फिर क्या हर कोई ज़ोया को लकी मानना शुरू करता है। लेकिन खास बात ये है कि खुद निखिल ज़ोया के लक को नहीं मानता। इसी कारण कारण दोनों के प्यार में फासला होना शुरू हो जाता है।

एक्टिंग

फिल्म में सोनम कपूर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं। सोनम ने हमेशा के जैसी ही एक्टिंग की है। बहुत सराहनी काम सामने  नहीं आया है। दलकीर सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एक्टिंग उनके एक्सप्रेशन्स में बसी हुई है। फिल्म में वह आपको बांधकर रख सकते हैं।

निर्देशन

अभिषेक शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। हालांकि इसमें वह काई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वह एक नया विषय लाए थे लेकिन फिल्म देखकर निराशा हाथ लग सकती है। कई महत्वपूर्ण दृश्यों की उन्होंने जान निकाल दी है। उनके काम मे बहुत खामियां नजर आती हैं।

टॅग्स :द जोया फैक्टरसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?