लाइव न्यूज़ :

The Sholay Girl Review: पहली इंडियन स्टंट वुमन की बेहतरीन कहानी, एक्शन और इमोशन का परफेक्ट डोज

By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2019 15:00 IST

कुछ सीन्स जैसे रेश्मा को छत से कूदकर बीच हवा में रुकने का सीन हो या आग से निकल कर आने का ये आपको भी थोड़ा थ्रिल फील करा देंगे।

Open in App

एक गरीब लड़की, घर में बीमार बाप, बच्चों का पेट पालती मां, उधारी ना देने वाला दुकानदार, लवर और एक गॉड फादर। महिला दिवस के मौके में ZEE5 पर रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म द शोले गर्ल की बस इतनी सी ही कहानी आपका दिल छू जाएगी। इंडियन सिनेमा की पहली स्टंट गर्ल रेशमा पठान की इस बायोपिक में ना ज्यादा ड्रामा है ना ज्यादा सस्पेंस बस एक्शन है और रेशमा का जज्बा। 

 1975 के जिस जमाने में लड़कियों को घर की चौखट तक आने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी उस समय रेशमा ने मर्दों वाले स्टंट करना शुरू कर दिया। पेट पालने के लिए ही सही मगर अपने हुनर और जज्बे को इतना ऊंचा किया कि बड़े-बडे़ फिल्म स्टार्स और डायरेक्टर्स के बीच फेमस हो गईं। रेशमा की ही जिंदगी पर बनी द शोले गर्ल महिला दिवस पर एक अच्छा गिफ्ट है। 

क्या है द शोले गर्ल की कहानी

कहानी है रेशमा की। रेशमा जिसका बाप बीमारी से बिस्तर पर पड़ा है। मां उसकी सेवा में और तीन भाई बहन हैं। उन्हीं का पेट पालने के लिए रेशमा और नुक्कड़ों पर स्टंट करना शुरू कर देती है। मुंबई की सड़क पर एक दिन उसकी मुलाकात एक स्टंट डायरेक्टर से होती है जो उसे फिल्मों में काम दिला देता है। बस यहीं से शुरू होती है रेशमा की जर्नी। 

सुपरहिट फिल्मों में एक्ट्रैस का स्टंट करने वाली रेशमा को इस काम में मजा भी आने लगता है। साथ ही उसको मिलने वाले पैसे से वो अपने और अपने परिवार का पेट भी पालती है। उन्हें पहचान मिलती है फिल्म शोले से। शोले फिल्म का वो सीन जब हेमा मालिनी अपने तांगे पर डाकूओं से बचकर भागती हैं और उनके तांगे का एक पहिया टूट जाता है। 

इस स्टंट को करते हुए रेशमा बुरी तरह घायल हो जाती है। पैर में टांके लगने के बाद भी वो इस स्टंट को बखूबी पूरा करती है। उसके हौसले और जज्बे के लिए उन्हें टाइटल दे दिया जाता है द शोले गर्ल का। 

एक्टिंग हो सकती थी और बेहतर

द शोले गर्ल में रेशमा का किरदार निभाने वाली बिदिता बैग की एक्टिंग आपको कहीं ना कहीं निराश करेगी। किसी-किसी सीन में वो ओवरड्रमेटिक हो जाती हैं तो कहीं-कहीं वो सीन में ही खोई हुई दिखती हैं। वहीं फिल्म में वैसे तो कोई और कलाकार ज्यादा फेम में नहीं है मगर सभी ने एक्टिंग ठीक-ठाक की है। 

डायरेक्शन है अच्छा

आदित्य सरपोदर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1975 के सेट्स और एक्शन सीन्स को दिखाने में कामयाब रही हैं। कुछ सीन्स जैसे रेश्मा को छत से कूदकर बीच हवा में रुकने का सीन हो या आग से निकल कर आने का ये आपको भी थोड़ा थ्रिल फील करा देंगे। वहीं बैक्ग्राउंड म्यूजिक की बात करें तो परफेक्ट सिचुएशन के साथ परफेक्ट म्यूजिक दी गई है। 

हमेशा ही अपने चेहरे को छिपाकर एक्ट्रेसेज को सुपर स्टंट करते दिखाने वाली रेशमा रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में दिखाई दी हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी उनकी काम करने की क्षमता प्रेरणादायक है। 

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?