लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story Review: तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी', जानें कैसी मिली प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 15:24 IST

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर न केवल केरल बल्कि देशभर की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, इसे एक एजेंडा फिल्म बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबहु-भाषी फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने रिलीज से पहले से चर्चा का विषय बनी हुई थी।फिल्म को लेकर काफी राजनीतिक विवाद देखने को मिल रहे हैं।फिल्म 'द केरल स्टोरी' आज यानि 5 मई को सिनमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

नई दिल्ली: बहु-भाषी फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने रिलीज से पहले से चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म को लेकर काफी राजनीतिक विवाद देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल, फिल्म 'द केरल स्टोरी' आज यानि 5 मई को सिनमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर न केवल केरल बल्कि देशभर की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, इसे एक एजेंडा फिल्म बताया जा रहा है।

द केरल स्टोरी सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित एक भारतीय हिंदी भाषा की फिल्म है, जिसमें योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी, प्रणय पाचुरी और चंद्र शेखर दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म में कथित तौर व्यवस्थित रूप से धर्मांतरित की गईं और कट्टरपंथी बनाई गई हजारों निर्देष महिलाओं की सच्चाई को सामने लाने का दावा किया गया है।

बहरहाल, फिल्म रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जानना जरूरी है कि इसे दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। क्या फिल्म की कहानी को लेकर जितने मजबूत दावे किए जा रहे हैं पर्दे पर फिल्म उतनी ही मजबूती के साथ उतर पाई है या फिर नहीं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को लेकर क्या छपा है।

अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफार्म ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए हैं। अमर उजाला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पर एजेंडा फिल्म होने के आरोप लगे हैं। ये फिल्म कहानी चार युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। तीन एक तरफ तो चौथी दूसरी तरफ। हालाँकि, इसमें अगर थोड़ी सी भी सच्चाई है तो इसे दुनिया को दिखाया ही जाना चाहिए।

फिल्म की शुरुआत में ही ये बताया गया कि जिन युवतियों की कहानियों पर ये फिल्म आधारित है उनके परिजनों ने अपनी आपबीती कैमरे पर सुनाई है। फिल्म के पहले भाग में लगेगा कि इस फिल्म का निर्माण किसी खास राजनीतिक उद्देश्य से किया गया है। मगर फिल्म के आगे बढ़ने पर ये दर्शकों को अपने साथ जोड़ने लगती है। नवभारत टाइम्स ने फिल्म को 5 से ढाई रेटिंग दी है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्मकारों को हमेशा से सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म बनाना लुभाता है, लेकिन इसे बड़े पर्दे पर उतारने के लिए उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। रिपोर्ट में निर्देशक सुदीप्तो सेन की तारीफ की गयी है क्योंकि उन्होंने पात्रों के जरिये भय और बेचैनी का माहौल बनाने में सफल रहे हैं। आतंकवाद के लिए  युवाओं का ब्रेनवॉश करना एक गंभीर मुद्दा है लेकिन फिल्म में इसे सही तरीके से दर्शाया नहीं गया है। 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट में फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी के साथ अदा शर्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ की गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले भी आइएसआइएस द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न की खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में फिल्म उस विषय को दिखाने का साहस रखती है। फिल्म को जागरण ने 3 स्टार दिए हैं।

टॅग्स :द केरल स्टोरीफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीThe Kerala Story 2 Box Office: 12वें दिन भी थमी नहीं रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीThe Kerala Story 2: रेप और किसिंग सीन 50% किए गए कम, CBFC ने फिल्म में लगाए करीब 16 कट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?