लाइव न्यूज़ :

दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023: द कश्मीर फाइल्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2023 11:28 IST

दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में 'द कश्मीर फाइल्स' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाया गया है।फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया था।

मुंबई: पिछले साल रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में 'द कश्मीर फाइल्स' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। 

अग्निहोत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "बड़ी घोषणा: दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में द कश्मीर फाइल्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार आतंकवाद के सभी पीड़ितों और भारत के सभी लोगों को समर्पित है।" 

द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। विवेक द्वारा लिखित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया था। इसका निर्माण जी स्टूडियो के सहयोग से पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल ने किया है।

जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार

जानते हैं कि दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में किसे कौन सा पुरस्कार मिला है।

बेस्ट फिल्म- द कश्मीर फाइल्स

फिल्म ऑफ द ईयर- आरआरआर

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (ब्रम्हास्त्र पार्ट 1)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- वरुण धवन (भेड़िया)

बेस्ट प्रोमिसिंग एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतरा)

मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर- अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट वेब सीरीज- रुद्र: द ऐज ऑफ डार्कनेस

टीवी सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा

बेस्ट टीवी एक्ट्रेस- तेजस्वी प्रकाश (नागिन 6)

बेस्ट टीवी एक्टर- जैन इमाम (फना- इश्क में मरजवां)

टॅग्स :दादासाहब फाल्केद कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल