लाइव न्यूज़ :

The Family Man Trailer: शानदार है मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज का ट्रेलर, उनका अंदाज देखकर ही फैंस को आ जाएगा मजा

By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 17:20 IST

The Family Man वेब सीरीज को प्राइम वीडियो को स्ट्रीम किया जाएगा। कुछ दिनों पहले इसके जारी किए गए पोस्टर को मनोज बाजपेयी ने शेयर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज बाजपेयी की वेब सीरीज इसी सितंबर मिड में रिलीज होगी।इस सीरीज में मनोज बाजपेयी स्पेशल स्पाई का किरदार निभा रहे हैं।

मनोज बाजपेयी की नई वेब  सीरीज द फैमिली मैन का शानदार ट्रेलर ले गया है। एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली इस सीरीज में मनोज बाजपेयी एक स्पाई के किरदार में दिखाई देंगे। जारी किए गए ट्रेलर शानदार है। स्पेशल एजेंट के किरदार में मनोज बाजपेयी बेहद अच्छे लगे हैं। राज निदीमोरू और कृष्णा डीके के डायरेक्शन में बने इस सीरीज के ट्रेलर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

दो मिनट 44 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत ही शानदार है। एक स्पाई की जिंदगी में उसके काम और केस के साथ उसकी फैमिली के इर्द-गिर्द घूम रही इस कहानी में मनोज बाजपेयी के बच्चे और उनकी वाइफ की ट्यूनिंग कमाल की लग रही है। जबरदस्त एक्शन के साथ ट्रेलर आपको गुदगुदाएगा भी।

ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का किरदार कमाल का लग रहा है। फिल्मों में भी वह अपने पुलिस के किरदार में जादू चला ही देते हैं। वहीं इस ट्रेलर में भी उनका वहीं दमदार रोल दिख रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि इसका लीड किरदार एक-दम हटकर होगा। केस सुलझाने में एजेंट के आस-पास उसके परिवार की कहानी को दिखाया जाएगा। 

इस वेब सीरीज को प्राइम वीडियो को स्ट्रीम किया जाएगा। कुछ दिनों पहले इसके जारी किए गए पोस्टर को मनोज बाजपेयी ने शेयर किया था। अपनी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी तो बस ये राज खुला है और बहुत कुछ बाकी है।' पोस्टर में मनोज का बैक पोज है और वह जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक को लोग खूब पसंद कर रहे थे। 

द फैमिली मैन वेब सीरीज इसी सितंबर मिड में रिलीज की जाने वाली है। जिसे 200 अलग देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं इस सीरीज का का फुल एपिसोड 20 सितंबर को रिलीज होगा। इसके फर्स्ट लुक से ही समझ आ रहा है कि वेब सीरीज धमाल करने वाली है। इस वेब सीरीज में कितने एपिसोड होने वाले हैं अब ये तो वक्त ही बताएगा।   

 

टॅग्स :मनोज बाजपेईवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?