लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर पर भड़का बिग बॉस का एक्स कंटेस्टेंट, लिखा-प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 11:23 IST

हाल ही में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने आड़े हाथों लिया है

Open in App
ठळक मुद्देनाथूराम को देशभक्त बताए जाने पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर मीडिया तक में प्रज्ञा की जमकर किरकिरी हुई है। विपक्षी पार्टी जमकर प्रज्ञा को निशाना बना रही हैं।

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)ने हाल ही में एक बयान दिया जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। प्रज्ञा ने बीते बुधवार को लोकसभा में एकपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है। नाथूराम को देशभक्त बताए जाने पर राजनीतिक पार्टियों से लेकर मीडिया तक में प्रज्ञा की जमकर किरकिरी हुई है। विपक्षी पार्टी जमकर प्रज्ञा को निशाना बना रही हैं। ऐसे में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने प्रज्ञा पर कमेंट करते हुए ट्वीट किया है।

  हाल ही में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने आड़े हाथों लिया है ।तहसीन पूनावाला  ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर विरोध करेंगे।

प्रज्ञा ठाकुर को लेकर किया गया तहसीन का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमारे महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या स्वतंत्र भारत के प्रथम आतंकवादी गोडसे द्वारा की गई और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उन्हें लगातार देशभक्त कह रही हैं। मैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर नंगे पैर प्रदर्शन करूंगा। विपक्ष से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सरकार इसके लिए माफी मांगे।

तहसीन ने इसके बाद लिखा है कि संसद के बाहर 11 बजे नंगे पैर चलते हुए प्रदर्शन करेंगे और गांधी जी के भजन चलाएंगे।सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर झूठ बोल रही है और मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी इसके खिलाफ कार्रवाई करें।

इतना ही नहीं तहसीन ने लिखा है कि प्रज्ञा ठाकुर को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रज्ञा से सोशल मीडिया पर लोग जमकर माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?