लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयक पर भड़का बिग बॉस का एक्स -कंटेस्टेंट, लिखा-इसके खिलाफ जनआंदोलन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2019 15:26 IST

नागरिकता संशोधन विधेयक पर कलाकारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। इस बिल पर तहसीन पूनावाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस में नजर आए तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधते रहते हैं।

बिग बॉस में नजर आए तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधते रहते हैं। अब तहसीन ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया गया है। काफी बहस के बाद ये पास हो गया है।

 इस बिल के पक्ष में 118 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 80 वोट डाले गए।सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि  ये बिल लाखों- करोड़ों शरणार्थियों को यातनापूर्ण जीवन से मुक्ति दिलाने का जरिया बनने जा रहा है।

नागरिकता संशोधन विधेयक  पर कलाकारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। इस बिल पर तहसीन पूनावाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे। बिग बॉस के बाद से वह जमकर ट्रेंड में हैं।तहसीन ने बिग बॉस के घर में कोई खास कमाल नहीं कर पाया यही कारण है कि वह घर से बाहर हो गए हैं। अब तहसीन ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमें नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ जन आंदोलन करने की जरूरत है।हमें इसे नोटबंदी के समय करना चाहिए था, जो गैर संवैधानिक था और जिससे हम सभी को परेशानी भी हुई. हमने तब ऐसा नहीं किया। हम यहां हैं, हमें अपनी अर्थव्यवस्था के लिए नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के बारे में बताते हुए कहा है कि यह बिल शरणार्थियों को नागरिकता देने का नाम करेगा। यह बिल किसी भी तरह से गैरसंवैधानिक नहीं है। लोकसभा में ये बिल पास हो गया है। अब देखना होगा कि राज्यसभा में बिल पास होता है कि नहीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?