लाइव न्यूज़ :

तनुश्री के वकील बोले नाना पाटेकर और आरोपियों के खिलाफ गवाही देने से डरते हैं लोग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 19, 2019 09:52 IST

Open in App

लोस सेवा फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के वकील ने दावा किया है कि अभिनेता नाना पाटेकर और अन्य के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य गवाह आरोपी के डर के कारण पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं.

तनुश्री ने पिछले साल अक्टूबर में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज'के सेट पर, पाटेकर ने उन्हें अपने डांस स्टेप्स दिखाने के बहाने अनुचित तरीके से छुआ था और गाने पर डांस करने के लिए जोर दिया.

उन्होंने अपनी शिकायत में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समी सिद्दीकी और फिल्म के निर्देशक राकेश सारंग का भी नाम लिया था. तनुश्री की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने तकरीबन 15 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन घटना के प्रमुख चश्मदीदों ने अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं. वे आरोपियों के डर के कारण आगे नहीं आ रहे हैं. 

उन्होंने कहा, ''यदि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है, तो गवाह सुरक्षित महसूस करेंगे और वे अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे आएंगे.''उन्होंने उस अफवाह को भी खारिज कर दिया कि पुलिस ने इस मामले में पाटेकर को क्लीनचिट दे दी है.

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?