लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्में, क्या इन मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी तान्हाजी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 13, 2020 14:48 IST

अजय की अब तक कई ऐसी फिल्में आई हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्म अजय की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी पर्दे पर रिलीज हो चुकी है फिल्म को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है।

सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को समीक्षकों से भी जमकर तारीफ मिल रही है। ऐसे में इतना तो साफ हो गया है कि ये फिल्म अजय के करियर की बेहतरीन फिल्म बनने वाली है। ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। 

अजय की अब तक कई ऐसी फिल्में आई हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्म अजय की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं। देखना दिलचस्प होगा कि तान्हाजी का सफर कैसा रहेगा। फिलहाल फिल्म से ट्रेड पंडितो को काफी उम्मीदें हैं।

दे दे प्यार दे 

2019 में ही रिलीज हुईअजय देवगन- तब- रकुल प्रीत की यह रोमांटिक- कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म ने 102.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

टोटल धमाल 

2019 में आई अजय की एक और फिल्म आई थी वह थी टोटल धमाल। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया। ये फिल्म हिट रही थी।

गोलमाल अगेन 

2017 में रिलीज गोलमाल अगेल को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी है।

सिंघम रिटर्न्स

अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली सिंघम रिटर्न्स फिल्म है। 141 करोड़ का कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। लेकिन यह अजय की सबसे बड़ी ओपनर है।

गोलमाल 3

 रोहित शेट्टी- अजय देवगन की गोलमाल 3 भी सुपरहिट रही थी। ये फिल्म भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। इस फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई की थी।

सन ऑफ सरदार

अजय देवगन- सोनाक्षी सिन्हा की सन ऑफ सरदार भी सुपरहिट फिल्म रही थी। इस फिल्म ने  105.53 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।

बोल बच्चन 

रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 102 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में थे।

रेड 

2018 में आई अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज थे। इस फिल्म ने 101.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही।

सिंघम 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने करीब 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शिवाय

 अजय देवगन की इस फिल्म ने 100.35 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म ऐवरेज रही थी.. क्योंकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा था।

टॅग्स :अजय देवगनदे दे प्यार दे मूवीतानाजी: द अनसंग वॉरियरटोटल धमाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?