तमन्ना भाटिया के माता-पिता को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Published: August 26, 2020 04:46 PM2020-08-26T16:46:23+5:302020-08-26T16:46:23+5:30

'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि उनके पेरेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Tamannaah Bhatia's parents test positive for coronavirus | तमन्ना भाटिया के माता-पिता को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तमन्ना भाटिया के माता-पिता को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Highlightsएक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अभी उनके माता-पिता की सेहत में सुधार हो रहा है। तमन्ना भाटिया ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में इस महामारी के कारण देश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी क्रम में 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये जानकारी साझा की।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जांच के नतीजे अभी आए हैं, और दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया है और हम एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। मेरी सहित परिवार के बाकी सदस्यों और कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।'

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अभी उनके माता-पिता की सेहत में सुधार हो रहा है। यही नहीं, तमन्ना भाटिया ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'भगवान की कृपा से वे ठीक हो रहे हैं और आप सब की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद से उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिलेगी।' बता दें, तमन्ना अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहती हैं। उन्हें अक्सर ही पेरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है।

Web Title: Tamannaah Bhatia's parents test positive for coronavirus

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे