लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए इस एक्टर को तापसी पन्नू मानती हैं बेस्ट, बताया-मैरिज मटीरियल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 08:51 IST

एक शो के दौरान जब तापसी से वरुण धवन, विकी और अभिषेक बच्‍चन के बीच 'हुक अप, मैरी और किल' में से चुनने को कहा गया तो ऐक्‍ट्रेस ने विकी को शादी के लिए चुना।

Open in App

एक्‍टर विकी कौशल के साथ तापसी पन्‍नू की दोस्ती काफी क्लोज हैं। हाल ही में दोनों एक चैट शो में पहुंचे थे जहां कई राज दोनों ने खोले हैं। यहां तापसी ने विक्की को शादी मटीरियल कहा है।

तापसी पन्नू और विक्की कौशल फिल्म मनमर्जियां में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में तापसी ने विक्की के बारे में बात करते हुए उन्हें मैरिज मेटीरियल बताया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विक्की को लेकर किसी एक्ट्रेस ने ऐसी बात की हो इससे पहले तमन्ना भाटिया विक्की कौशल को डेट करने की बात कह चुकी हैं।

दरअसल तापसी और विक्की बीएफएफ विद वोग के सीजन 3 में साथ पहुंचे थे जहां एक्ट्रेस ने ये बात कही है।एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह विकी को हॉट नहीं मानती हैं। जब उनसे वरुण धवन, विकी और अभिषेक बच्‍चन के बीच 'हुक अप, मैरी और किल' में से चुनने को कहा गया तो एक्‍ट्रेस ने वरुण के साथ हुक-अप, अभिषेक को मारने और विक्की को शादी के लिए चुना। उन्‍होंने कहा कि विकी शादी मटीरियल हैं। 

तापसी ने आगे कहा कि मनमर्जियां की शूटिंग से पहले ही  व्हॉट्सऐप पर दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग हो गई थी। इस पर विक्की ने कहा कि तापसी बहुत ट्रांसपेरेंट (कुछ ना छुपाने वाली इंसान) हैं और बहुत बातूनी हैं वहीं मैं अच्छा लिसनर यानी दूसरों की बातें सुनने वाला हूं।

तापसी ने कहा था

हाल ही में तापसी ने फिल्म  मनमर्जियां से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किया है। तापसी ने खुद खुलासा करते हुए कहा है कि रैप- अप पार्टी के दौरान उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और मुझे नशा हो गया था। उस वक्त मुझे और विक्की दोनों को नशा हो गया था। हम दोनों गार्डन में लेटे हुए थे और मैं उस दिन वहीं सोना चाहती थी।

विक्की ने बताया वो गार्डन होटल के एरिया में ही थी, जहां हम सभी शूटिंग के लिए ठहरे थे। हम डिनर के बाद अक्सर वहां टहलने जाते थे। टाइम्स की खबर के अनुसार विक्की ने बताया कि उस रात तापसी नशे में थी और वह वहीं सोना चाहती थी। मैंने तापसी को साथ चलने के लिए बहुत मनाया ये तक कहा मैं जा रहा हूं। मनमर्जिया 2018 में आई फिल्म थी, जिसमें त्रिकोणीय प्रेम कहानी को पेश किया गया था।फिल्म में तापसी, विक्की के अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की थी। 

टॅग्स :तापसी पन्नूविक्की कौशलवरुण धवनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?