CAA को लेकर एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, कहा- हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 20, 2019 09:49 IST2019-12-20T09:49:14+5:302019-12-20T09:49:14+5:30
स्वरा ने कहा है कि भारत में साफतौर पर कहा है कि वह भारत में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे। इसके बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है जो अब छा गया है।

CAA को लेकर एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, कहा- हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे...
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। अब बॉलीवुड सितारे भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। ट्विटर पर अपना विरोध जताने के बाद बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटी। इस विरोध प्रदर्शन में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने मंच से अपने विचार रखे।
स्वरा ने कहा है कि भारत में साफतौर पर कहा है कि वह भारत में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे। इसके बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है जो अब छा गया है। इस पर लोग भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुई रैली के दौरान मैनें भी कुछ कहा... हम हिन्दुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे। हम धर्म और नागरिकता के रिश्ते को कुबूल नहीं करते हैं, मैं भारत के संविधान के साथ हूं।
Spoke at the #MumbaikarsAgainstCAB peaceful protest today .. Hum Hindustan mein Jinnah premiyon ko safal nahi honey dengey.. Hum dharm aur naagarikta ke rishtey ko qabool nahi kartey hain! #IStandWithThe IndianConstitution @ #augustkrantimaidan#Mumbaihttps://t.co/9YJcIxlaIb
— Swara Bhasker (@ReallySwara) December 19, 2019
इसके बाद स्वरा भास्कर ने एक और ट्वीट किया और लिखा। स्वरा ने लिखा आज अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबईवासियों का विरोध प्रदर्शन । भारत के संविधान के लिए खड़ा हुआ यह भारत है, लियो अब कपड़ों से पहचान लो।
Aaj! #augustkrantimaidan mein #MumbaikarsAgainstCAB This is India standing up for the #ConstitutionofIndia लियो अब कपड़ों से पहचान लो @indiantweeter :) #Mumbaipic.twitter.com/giLNHxu7Zn
— Swara Bhasker (@ReallySwara) December 19, 2019
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है। इसके बाद अब गुजरात, लखनऊ हर जगह ये हिंसा देखने को मिल रही है।