लाइव न्यूज़ :

ललित मोदी से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सुष्मिता सेन ने शेयर की बेटी रेनी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2022 10:30 IST

बीते दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल तस्वीर को हटा दिया। यही नहीं इंस्टाग्राम के बायो से भी सुष्मिता सेन का नाम डिलीट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं।बेटी रेनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की तस्वीरें साझा की है।

मुंबईः अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर ललित मोदी के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच बेटी रेनी के जन्मदिन की पार्टी से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उन्हें बेटी रेनी और उनके पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल समेत कुछ अन्य दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ ही सुष्मिता ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह और रेनी को एक-दूसरे के साथ चुंबन साझा करते देखा जा सकता है।

सुष्मिता रेनी के दोस्तों के साथ काफी मस्ती की है। अभिनेत्री ने लिखा है कि डिनर से लेकर डांस तक उन्होंने रेनी के दोस्तों और करीबी मित्रों के साथ बर्थडे पार्टी को काफी एन्जॉय किया। रेनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की तस्वीरें साझा की है और अपनी मां और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल तस्वीर को हटा दिया। यही नहीं इंस्टाग्राम के बायो से भी सुष्मिता सेन का नाम डिलीट कर दिया है। ये अफवाहें फैल गई हैं कि दो महीने पहले ही सार्वजनिक किए गए रिश्ते का अंत हो गया है!

आईपीएल के पहले अध्यक्ष ललित मोदी ने जुलाई में पहली बार पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की थी। मोदी ने मालदीव से अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की थीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो और डीपी को बदल दिया था। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ वाली अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पिक्चर बनाया था।

टॅग्स :सुष्मिता सेनललित मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टभगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में किया अरेस्ट

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?