लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस से ठीक होने की बताई दवाई, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके दी बड़ी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2020 12:01 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण ने दुनियाभर में कई लोगों की जान ले ली है, ऐसे में विश्वभर में वैज्ञानिक इस वायरस की वैक्सीन (Vaccine) की खोज करने में जुटे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर आए दिन कोई न कोई फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 कोरोना वायरस के संक्रमण ने दुनियाभर में कई लोगों की जान ले ली है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है।  ऐसे में विश्वभर में वैज्ञानिक इस वायरस की वैक्सीन (Vaccine) की खोज करने में जुटे हैं।बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे कारगार दवाई क्या है।

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर आए दिन कोई न कोई फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस तरह से एक्ट्रेस अपने फैंस से कनेक्ट में रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता ने एक ऐसा पोस्ट डाला है कि वह सुर्खियों में आ गई हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटोपर लिखा है 'कोरोना वायरस की दवाई, घर पर रहें। अपने इस पोस्ट के जरिए सुष्मिता किसी वास्तविक दवाई की बता नहीं कर रही हैं बल्कि लोगों को बताने की कोशिश की है कि अगर कोरोना से बचना है तो घर पर ही रहें।

सुष्मिता ने इसी के साथ एक बेहद अहम जानकारी भी शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा है कि बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवाई ने लें, एक बार अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कोविड-19 पर अध्ययन कर रहे विएना लेबोरेटरी ने पाया है कि जो लोग इस बीमारी से मरे हैं उनमें ये समानता है कि इनके शरीर में इबुप्रोफेन पाई गई है। जो लोग इस बीमारी से रिकवर कर पाए हैं उन्होंने इबुप्रोफेन नहीं लिया था। इसके अगर आप में लक्षण दिखते हैं तो कृपया सिर्फ पेरासिटामोल (Paracetamol) ही लें!!! ऐसा लगता है कि ये वायरस इबुप्रोफेन पर बना रहता है और इसलिए इसे न लें और ये बात सभी को बताएं!!! इसे लेकर ऑनलाइन कुछ लेख भी हैं, घर पर सुरक्षित रहें, ढेर सारा प्रेम।

भारत में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में कोविड-19 से 724 केस सामने आ चुके है। है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। भारत में 27 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में यह वायरस फैल चुका है। अब तक 67 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है

टॅग्स :कोरोना वायरससुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल