लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख बोलें- SC के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी राज्य सरकार

By भाषा | Updated: August 8, 2020 19:06 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर कहना है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी। साथ ही, मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर अधिकार क्षेत्र के आधार पर प्राथमिकी पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया थाइस प्राथमिकी में उन पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का अरोप है

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी। साथ ही, मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। इस विषय की जांच पटना पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर सीबीआई द्वारा अपने हाथों में लेने के दो दिनों बाद देशमुख की यह टिप्पणी आई है। 

उल्लेखनीय है कि इस विषय में पटना पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें अदाकारा रिया चक्रवर्ती पर कथित साजिश रचने और सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये गये थे। देशमुख ने संवाददताओं से कहा, ‘‘मुंबई पुलिस मामले की पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच कैसे आगे बढ़ती है, वह शीर्ष न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगा, जो 11 अगस्त को इस विषय की सुनवाई करेगा। हम शीर्ष न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ेंगे। ’’ 

रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर अधिकार क्षेत्र के आधार पर प्राथमिकी पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। इस प्राथमिकी में उन पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का अरोप है। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शीर्ष न्यायालय ने अदाकारा की याचिका पर हाल ही में बिहार, महाराष्ट्र सरकार और दिवंगत अभिनेता के पिता कृष्ण किशोर सिंह से जवाब मांगा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्टरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?