लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की FIR

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2020 21:11 IST

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की हैरिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। बता दें, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था। इन सभी के खिलाफ पटना में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341, 342 (आपराधिक तरीके से बंधक बनाना), 380 (जिस घर में रहें, वहां चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) में मामला दर्ज किया गया था। 

वहीं, सीबीआई लगातार बिहार पुलिस के संपर्क में है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को छत से फांसी से लटकते पाए गए थे और तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। यही नहीं, रिया चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। ऐसे में अब शुक्रवार (7 अगस्त) को उन्हें ईडी के सामने पेश होना होगा। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?