लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: सामने आया बॉलीवुड में ‘अपने’ और ‘बाहरी’ लोगों के बीच का अंतर, लगातार हो रही आलोचना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 26, 2020 18:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के असमय चले जाने से हिंदी फिल्मों की दुनिया में बदलाव की बात शुरू हो गई हैमनोज वाजपेयी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में जिस बदलाव को हर कोई देखना चाहता है वो तभी आ सकता है जब ताकतवर वर्ग 'भीतरी-बाहरी' का भेद मिटा दें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे गहरी जड़े जमाए हुए मतभेदों बहस छिड़ गई है। ऐसे में अब बॉलीवुड में जारी भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) और खेमेबाजी (लॉबिंग) को लेकर भी फैंस सेलेब्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री में जारी भेदभाव को लेकर स्टार्स की काफी आलोचना हो रही है।

'भीतरी-बाहरी' का भेद मिटाना होगा

मालूम हो, 14 जून को 34 वर्षीय अभिनेता का शव मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था। उनकी मौत के बाद चकाचौंध से भरी यह दुनिया 'अपने', 'बाहरी' और 'हम' बनाम 'वो' के बीच बंट गई है। एक वो हैं जिन्हें लोकप्रियता विरासत में मिली है और दूसरे जिन्होंने खून-पसीना बहाकर इसे पाया है। मनोज वाजपेयी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में जिस बदलाव को हर कोई देखना चाहता है वो तभी आ सकता है जब ताकतवर वर्ग 'भीतरी-बाहरी' का भेद मिटा दें। 

उन्होंने कहा, 'नेपोटिज्म पर कुछ सालों से चर्चा हो रही है। मगर यह बदलाव तभी आएग जब प्रभावशाली स्थानों पर बैठे स्थापित लोग बॉलीवुड में आने वाले सभी प्रतिभाशाली लोगों के लिए इसे स्वस्थ और लोकतांत्रिक माहौल बनाएं।' सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी' के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे स्थान में बदलने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी होगी, जहां हर किसी का स्वागत हो।' 

शुरू हुई हिंदी फिल्मों में बदलाव की बात

उन्होंने कहा कि बाहर से इस दुनिया में आए लोगों को फिल्म इंडस्ट्री, जनता और बॉक्स ऑफिस पर पैठ बनाने के लिए कलाकारों के बच्चों की तुलना में दोगुनी मेहनत करनी होती है। सुशांत सिंह राजपूत को संभवत: शाहरुख खान के बाद ऐसा खास अभिनेता माना जाता है, जिसने टेलीविजन की दुनिया से हिंदी फिल्मों की चमक-दमक में प्रवेश किया और नाम कमाया लेकिन उनकी मौत ने रुपहले पर्दे की दुरुह सच्चाई को सामने ला दिया। राजपूत के असमय चले जाने से हिंदी फिल्मों की दुनिया में बदलाव की बात शुरू हो गई है। 

बता दें, करण जौहर, आलिया भट्ट और सोनम कपूर जैसे बड़े स्टार्स और स्टार किड्स की फैंस काफी आलोचना कर रहे हैं। यही नहीं, रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' की एक पुरानी वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर लोगों का गुस्सा सामने आया है। इसके अलावा चेंज डॉट ओआरजी वेबसाइट पर सुशांत की मौत के बाद एक मुहिम शुरू की गई है। इसमें करण जौहर सहित  यशराज फिल्म्स और सलमान खान का बहिष्कार करने की बात कही गई है। अब तक करीब 38 लाख लोग इस मुहिम का समर्थन किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोज बाजपेईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल