लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सामने आया सुशांत के परिवार का स्टेटमेंट, बिहार के सीएम को कहा धन्यवाद

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 16:35 IST

सुशांत सुसाइड केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आ चुका है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता के परिवार का एक लिखित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशांत के शुभचिंतकों का आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी।रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता को कथित रूप से आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपने के बिहार सरकार के निर्णय को बुधवार को बरकरार रखा है। 

वहीं, इस फैसले से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और तमाम सेलेब्स काफी खुश हैं। यही नहीं, सुशांत के परिवार ने फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें परिवार ने लिखा, 'सुशांत के परिवार का मित्रों, शुभचिंतकों, मीडिया और उसके दुनिया भर के करोड़ों फैंस का हृदय से आभार। सुशांत के प्रति आपके अगाध प्यार और हमारे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए हम आपके कृतज्ञ हैं।'

स्टेटमेंट में आगे लिखा है, 'हम श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बाधित न्याय प्रक्रिया को गति दी। अब जब देश की सबसे विश्वसनीय इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने काम संभाल लिया है तो हमें पूरा विश्वास है कि दोषियों को उनके अपराध की राजा मिलेगी। हमारा मानना है कि संस्थाओं में लोगों का विश्वास बना रहा चाहिए। आज के घटनाक्रम से प्रजातंत्र में हमारा विश्वास और भी मजबूत हुआ है। देश से हमारा अटूट प्रेम है। आज और भी दृढ़ हुआ है।'

बता दें, सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्टरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस