...तो क्या 8 महीने पहले किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत?
By मेघना वर्मा | Published: June 14, 2020 05:36 PM2020-06-14T17:36:47+5:302020-06-14T17:36:47+5:30
सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'राबता', 'पीके', 'एम एस धोनी' जैसी शानदार फिल्मों में जानदार अभिनय किया।
सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह चले जाना सभी के लिए शॉकिंग है। एक छोटे से शहर से उठकर मुंबई में इतनी बड़ी पहचान बनाना और लोगों का दिल जीत लेने का हुनर सिर्फ सुशांत सिंह के पास था। किसी आम लड़के की तरह पढ़ाई और डिग्री फिर डांस शो, फिर टीवी शो और उसके बाद फिल्मी दुनिया का रंगीन सफर। किसे पता था इस रंगीन सफर के पीछे स्याह अंधेरा है जो एक दिन सुशांत सिंह की जिंदगी पर इस कदर हावी हो जाएगा कि वो खुदखुशी कर लेंगे।
'काई पो चे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'राबता', 'पीके', 'एम एस धोनी' जैसी शानदार फिल्मों में जानदार अभिनय करने वाले प्रतिभाशाली कलाकार की हर बार तारीफ ही हुई। हर बार उनके मुस्कुराते चेहरे ने शानदार अभिनय किया और पर्दे पर लोगों को हमेशा गुदगुदा गए। पर्दे पर सुशांत चाहे जितने ही रंगदार रहे हों मगर ठीक उसके इतर उनकी निजी जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव थे।
न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो अपने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था-मैं रोजाना ऐसी बहुत सी हरकतें करता हूं, जिनके लिए मुझे थप्पड़ पड़ना चाहिए... बताया जाता है कि एक्टर की लाइफ और उनकी डेली रूटीन को लेकर उन्हें हमेशा टीस रहती थी। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत के आस-पास जो रहते थे उन्होंने कई बार एक्टर से कहा भी कि जो वो करते हैं उन्हें वह नहीं करना चाहिए। शायद इसी चक्कर में उनका छह साल पुराना रिश्ता भी टूटा।
‘Cause all of me
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) October 10, 2019
Loves all of you...❤️ pic.twitter.com/oDBICPLiVp
बीते कुछ दिनों में एक्टर की लाइफ में एक और एक्ट्रेस आईं। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ लिव इन में भी रहते थे। मगर वहां भी कुछ सही नहीं चल रहा था। सुशांत सिंह के सोशल मीडिया के कुछ पोस्ट ऐसे हैं जो बताते हैं कि उनके दिल में कुछ था जो वो शेयर करना चाहते थे मगर कर नहीं पाए।
एहसान तेरा होगा मुझ पर
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) October 11, 2019
दिल चाहता है वो कहने दो ... pic.twitter.com/Usn2Qgkaxp
सुशांत सिंह ने आठ महीने पहले अक्टूबर 2019 में एक फोटो पोस्ट की। सिर्फ यही नहीं कुछ दिनों पहले अपनी मां को याद करते हुए भी अपने इंस्टा पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जो बहुत डीप और दिल छू जाने वाला था। जिसे पढ़कर ये एहसास होता है कि जब इंसान अकेला होता है तो उसे अपने सबसे करीबी इंसान की याद आती है।
आठ महीने पहले ही सुशांत ने अपने इस अकेलेपन की फोटो शेयर करते हुए अपने मन की बात कहने को लेकर एक इशारा किया था। सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे जाने से पूरा देश सकते में है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।