लाइव न्यूज़ :

रिया की रिहाई के बाद सुशांत की बहन ने शेयर किया पोस्ट, कहा-हमें सारे जवाब भले अभी न मिले हों लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 8, 2020 16:22 IST

रिया चक्रवर्ती को 28 दिन बाद 7 अक्टूबर को जमानत मिल चुकी है। AIIMS के डॉक्टर्स भी सुशांत की मौत को सूइसाइड बता चुके हैं। सुशांत की बहन श्वेता ने इस बीच एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि ईश्वर उनके साथ है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती जेल से रिहा हो चुकी हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन मामले रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती करीब को करीब एक महीने पहले एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब रिया को जमानत मिल गई है। रिया ने करीब 1 महीना भायखला जेल में बिताया। 

इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने राइटर Paulo Coelho का कोट शेयर किया है। साथ में उनके फैन्स धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, हमें सारे जवाब भले अभी न मिले हों लेकिन हमारे पास धैर्य, साहस, विश्वास और ईश्वर हैं। उन्होंने जो इमेज पोस्ट की है उसमें लिखा है, आध्यत्मिक यात्रा में दो सबसे कठिन परीक्षाएं- सही वक्त का इंतजार करना है और जो सामने आए उसका सामना करने का साहस, होती हैं।

कोर्ट के फैसले के अनुसार, अगर शाम तक पेपरवर्क पूरा हो जाता है तो रिया चक्रवर्ती आज (7 अक्टूबर) को रिहा हो जाएंगी। 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के बेल ऑर्डर में कोर्ट ने साफ शब्‍दों में यह माना है कि रिया चक्रवर्ती किसी भी ड्रग डीलर्स की चेन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्‍हें जेल में रखना उचित नहीं है।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि कैसे रिया चक्रवर्ती ने जेल में अपने द‍िन काटे। उन्‍होंने बताया कि जेल में वह योगा क्‍लास आयोजित करती थीं और उनके साथ जेल में बंद महिला कैदियों को भी वह योगा सिखाती थीं। मानशिंदे ने कहा कि वह खुद रिया को देखने जेल गए थे। 

सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नफरत भरा कैंपेन चलाया गया क्योंकि वह सुशांत से प्‍यार करती थीं। लेकिन वह बंगाल की बाघिन है और वापस लड़ेगी। 

वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। वहीं, रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ऐसे में साफ है कि रिया के भाई को अभी भी जेल में ही रहना होगा। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?