लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput की मौत के गम को नहीं झेल पाई उनकी भाभी, बिहार में तोड़ा दम 

By अनुराग आनंद | Updated: June 16, 2020 05:03 IST

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के एक जवान सदस्य को खोने के गम में सुशांत की भाभी ने भी दम तोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के कजिन भाई की पत्नी सुधा देवी बिहार के पुर्णिया में रहती थीं। सुशांत के सुइसाइड की खबर मिलने के बाद से उनका बुरा हाल था और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।

पटना: बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर ने उनके परिवार ही नहीं देश भर के लोगों को दु:खी कर दिया। सुशांत की मौत की खबर जैसे ही उनके परिवार तक पहुंचा, परिवार के सभी लोगों को मानों सदमा ही लग गया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की भाभी उनके मौत के सदमे को नहीं झेल पाई और उन्होंने भी बिहार के पुर्णियां स्थित गांव में दम तोड़ दिया है। 

टीओआई की मानें तो जिस वक्त सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा रहा था, बिहार में रह रहे उनके भाई की पत्नी चल बसीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े क्लिनिकल डिप्रेशन के एंगल की भी जांच करेगी पुलिस-

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई के बांद्रा में स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 34 साल की उम्र में सुशांत के आत्महत्या के बाद कई सवाल सामने आने लगे हैं, लेकिन इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत फांसी लगाने के कारण ही हुई है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा, "अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण उन्हें कथित तौर पर क्लिनिकल डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। पुलिस इस एंगल की भी जांच करेगी।"

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी।

इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। यह उनके करियर की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म पीके, सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारपूर्णिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?