ये हैं सुशांत सिंह राजपूत के सपनों की पूरी लिस्ट, आप भी जानिए क्या-क्या है इसमें शामिल

By मेघना वर्मा | Published: September 14, 2019 07:34 PM2019-09-14T19:34:01+5:302019-09-14T19:34:01+5:30

सुशांत के करियर की बात करें तो जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं फिल्म काय पो चे से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई।

sushant singh rajput shared his wish list | ये हैं सुशांत सिंह राजपूत के सपनों की पूरी लिस्ट, आप भी जानिए क्या-क्या है इसमें शामिल

ये हैं सुशांत सिंह राजपूत के सपनों की पूरी लिस्ट, आप भी जानिए क्या-क्या है इसमें शामिल

Highlightsसुशांत सिहं राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

इन दिनों अपनी फिल्म छिछोरे की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। मगर छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने वाले सुशांत सिंह राजपूत की सपनों की लिस्ट जरा लम्बी है। सुशांत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने सपनों की लिस्ट बताई है। 

सुशांत सिंह राजपूत की शेयर की हुई इस लिस्ट में 50 प्वॉइंट्स हैं। जिसे उन्होंने हाथ से लिख रखा है। उनकी इस विश लिस्ट में सिक्स पैक एब्स बनाना, प्लेन उड़ाना, नेत्रहीन बच्चों को कम्प्यूटर कोडिंग सिखाना के साथ कई चीजें शामिल हैं। सुशांत ने इस पोस्ट को पार्ट-पार्ट करके अपने इंस्टा पर शेयर किया है। 

फिल्म काय पो चे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ मैटेरियलिस्टिक और कुछ भौतिकवादी सपनों की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में वो लग्जरी कार लैम्बोर्गिनी भी खरीदना चाहते हैं और 1000 पौधों को भी लगाना चाहते हैं। फैंस को सुशांत की सपनों की ये लिस्ट खूब भा रही है। कुछ फैंस तो उनकी इस लिस्ट से अपने लिए भी प्वॉइंट चुन रहे हैं। 

सुशांत के करियर की बात करें तो जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं फिल्म काय पो चे से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। 

Web Title: sushant singh rajput shared his wish list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे