लाइव न्यूज़ :

सुशांत की यादों को नहीं भूल पा रहीं ऑनस्क्रीन बहन भूमिका चावला, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 09:13 IST

फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भूमिका चावला ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में भाई बहन की इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा था।

Open in App
ठळक मुद्देभूमिका चावला ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। भूमिका चावला के लिए इस बात पर यकिन करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। भूमिका चावला ने कहा कि एक ही फिल्म में मैंने तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर की और तुम्हारे साथ एक जुड़ाव महसूस कर पाई।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। फैंस अपने स्टार्स को भुला नहीं पा रहे हैं। वह लगातार सुशांत से जुड़ी कोई न कोई चीज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उनकी ऑनस्क्रीन बहन रह चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला ने उन्हें याद किया। भूमिका चावला ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

भूमिका चावला के लिए इस बात पर यकिन करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, '20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. मैं उठती हूं और मेरे दिमाग में तुम्हारा खयाल आता है। एक ही फिल्म में मैंने तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर की और तुम्हारे साथ एक जुड़ाव महसूस कर पाई। क्या वो डिप्रेशन था, कोई पर्सनल बात थी, तुम्हें बताना चाहिए था'।

सुसाइड करने की वजह प्रोफेशनल होने पर भूमिका चावला ने जताया एतराज

भूमिका चावला अपनी बात को जारी रखते हुए आगे लिखा, 'अगर तुम्हारे सुसाइड करने की वजह प्रोफेशनल थी तो भी मुझे ऐतराज है क्योंकि तुम्हारा करियर तो काफी सही जा रहा था। मैं मानती हूं कि यहां पर सर्वाइव करना आसान नहीं है। बात सिर्फ इनसाइडर और आउटसाइडर के बीच की नहीं है। 50 से ज्यादा फिल्में कर लेने के बाद भी मुझे इंडस्ट्री में किसी से कनेक्ट होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। मगर भगवान का शुक्रगुजार है कि मैं काम कर रही हूं। शायद मैंने अपने मन को समझाया है और भगवान पर भरोसा रखा है'।

जो आत्मा जा चुकी है उसका सम्मान करना जरूरी

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में भूमिका ने लिखा था कि इस घटना से बहुत से लोग प्रभावित हुए। लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? लेकिन अब वक्त इन सब बातों से आगे निकलकर जो आत्मा जा चुकी है उसका सम्मान करने का है। 'किसे दोषी ठहराया जाए, इंडस्ट्री ने ऐसा किया, रिलेशनशिप की वजह से ऐसा हुआ... इससे आगे और भी बहुत कुछ...। भूमिका ने लोगों से इस मामले को गलत ढंग से परोसने के लिए मना किया। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!