लाइव न्यूज़ :

जब सुशांत सिंह पर संजना सांघी ने लगाया था MeToo का आरोप, अब एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2020 08:20 IST

शांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म बेचारा में संजना सांघी उनके साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमीटू की चपेट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी आए थेथे। खबरें आईं थीं कि फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस संजना सांघी संग बदतमीजी की

कुछ समय पहले दुनियाभर में मीटू कैंपेन चला था। इसके चलते हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई स्टार्स आदि पर एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। भारत में इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाकर की थी। उस वक्त मीटू की चपेट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी आए थे। खबरें आईं थीं कि  फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस संजना सांघी संग बदतमीजी की है। उनसे जुड़ी कुछ कहानियां मीडिया में आई थीं।

हालांकि इन आरोपों के कुछ समय पर संजना ने इन सब बातों को बेबुनियाद कहा था। अब पिंकविला की खबर के अनुसार एक बार फिर से संजना ने इन बातों को गलत बताया है।  संजना ने  यह साफ किया है कि सुशांत ने उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं की। 

संजना का कहना है कि जब यह बात सामने आई तो सभी को लगा कि सुशांत को इससे बहुत परेशानी हुई। लेकिन मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं भी उस समय बहुत डिस्टर्ब हो गई थी। क्योंकि हम दोनों सच्चाई जानते थे। मुझे पता है कि वह मेरे लिए क्या मायने रखते थे। सुशांत भी जानते थे कि हम दोनों की बॉन्डिंग कैसी है और यही मायने रखता है। 

हम लोग रोज सेट पर शूटिंग के लिए होते थे। जब एक दो ऐसे आर्टिकल आते हैं तो आप ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन इस तरह की खबरों ने सुशांत के साथ मेरी दोस्ती खराब नहीं की। मेरे और सुशांत के बीच कभी कुछ भी नहीं बदलता था। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ था पता नहीं मीडिया में ये खबरें कहां से आईं थीं।

हम सोचते थे कि आखिर कैसे लोगों को विश्वास दिलाए कि हमारे बीच सब ठीक है? समझ नहीं आ रहा था कि लोगों के सामने सच कैसे रखें। ये अजीब स्थिति थी।  आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म बेचारा में संजना सांघी उनके साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा बना रहे हैं। फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :दिल बेचारासुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?