Avengers Endgame आधी ही देखकर बाहर निकल आए सुशांत सिंह, कृति सेनन थीं वजह!
By मेघना वर्मा | Published: April 27, 2019 12:30 PM2019-04-27T12:30:33+5:302019-04-27T12:30:33+5:30
खबर है कि कृति सैनन इस स्क्रीनिंग में सुशांत से पहले पहुंच गई थीं। इसलिए थिअटर में इन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ।
हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाल फिल्म Avengers Endgame कल भारत में रिलीज हो चुकी है। आम फैन्स के साथ बॉलीवुड पर भी इसकी दीवानगी देखते ही बन रही थी। तभी तो रणबीर आलिया और अक्षय ट्वींकल के साथ कई सितारे फिल्म की स्क्रीनिंग पर जाते दिखाई दिए। इसी में से एक थे सुशांत सिंह और कृति सेनन।
सुशांत सिंह ने आधे ही समय में थिएटर्स से निकलर कर वापिस चले गए। लोग इसका कुछ अलग-अलग मतलब ही निकाल रहे हैं। लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि सुशांत ने इस फिल्म को इसीलिए आधे में छोड़ दिया क्योंकि थिएटर में कृति सेनन भी मौजूद थीं। लुका छुपी एक्ट्रेस कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत बीते कई महीनों से रिलेशनशिप की खबरों से घिरे हुए थे।
राबता फिल्म के दोनों एक्टर के बारे में खबर थी कि फिल्म के बाद दोनों रिलेशनशिप में थे। मगर कुछ दिन पहले कृति और सुशांत का ब्रेकअप हो गया था। खबर तो ये भी है कि कृति सेनन से ब्रेकअप के बाद ही सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
साथ ही जब कॉफी विद करण में कृति से उनके और सुशांत के रिलेशनशिप की बात की गई तो उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
दरअसल खबर है कि कृति सैनन इस स्क्रीनिंग में सुशांत से पहले पहुंच गई थीं। इसलिए थिअटर में इन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। मगर सुशांत को बाद में पता चला उनको लगा कृति को अवॉइड करना मुश्किल होगा। इसीलिए सुशांत इंटरवल से 15 मिनट पहले ही थिअटर छोड़कर चले गए।