श्रुति मोदी के वकील का बड़ा खुलासा, कहा- सुशांत के पैसों से महंगे गहने खरीदती थीं प्रियंका, प्रॉपर्टी पर थी बहनों की नजर

By अमित कुमार | Published: September 1, 2020 04:49 PM2020-09-01T16:49:48+5:302020-09-01T16:49:48+5:30

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर की पूर्व मैनेजर के वकील ने सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer reval actor sisters property plan | श्रुति मोदी के वकील का बड़ा खुलासा, कहा- सुशांत के पैसों से महंगे गहने खरीदती थीं प्रियंका, प्रॉपर्टी पर थी बहनों की नजर

सुशांत को कंट्रोल करके रखती थीं बहन प्रियंका। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि एक्टर की प्रोपर्टी पर उनकी बहनों की नजरें थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी कई तरह की बातें हो रही है। रिया चक्रवर्ती से लेकर उनकी बहनों तक पर सुशांत को डिप्रेशन में पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। सुशांत के परिवार और रिया चक्रवर्ती लगातार एक-दूसरे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 

श्रुति के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि एक्टर की प्रोपर्टी पर उनकी बहनों की नजरें थी। श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि सुशांत की बहनें अभिनेता पर कंट्रोल करके रखती थीं जिससे उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सके। इससे पहले आशोक साराओगी ने बताया था कि सुशांत के ड्रग्स एडिक्ट होने की खबर उनके परिवार को पता थी। 

सुशांत को कंट्रोल करके रखती थीं बहन प्रियंका

अपनी बात को जारी रखते हुए बयान में वकील ने कहा, '25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।'

सुशांत का रिया से मिलना बहनों को नहीं था पसंद

इतना ही नहीं वकील की मानें तो प्रियंका की मौजूदगी में वह रिया और सुशांत को मिलने नहीं देती थीं। इससे पहले सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले से ही एक्टर ड्रग्स एडिक्ट थे। ड्रग्स  के कारण सुशांत को कई फिल्मों के ऑफर भी रिजेक्ट हुए थे, वहीं एक कंपनी उन्हें अपना ब्रांड एंबसेडर बनाना चाहती थी लेकिन सुशांत की हालत देखकर उन्होंने यह कांट्रेक्ट किसी और को दे दिया। 

Web Title: Sushant Singh Rajput Death Case Shruti Modi lawyer reval actor sisters property plan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे