लाइव न्यूज़ :

7 घंटे तक CBI ने रिया चक्रवर्ती से किए सवाल-जवाब, आज भी जारी रह सकती है पूछताछ, खुल सकते हैं कई राज

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 08:50 IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज 10वां दिन है। ऐसी पूरी संभावना है कि सीबीआई आज भी एक्ट्रेस रिया से पूछताछ जारी रख सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री चक्रवर्ती से पूछताछ की। इससे पहले जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी।सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को सात घंटे पूछताछ की। सीबीआई ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री चक्रवर्ती से पूछताछ की। अभिनेता की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम डीआरडीओ के अतिथि गृह में ठहरी हुई है जहां चक्रवर्ती (28) को लेकर एक वाहन दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचा। उनके साथ पुलिस के वाहन भी थे। 

रिया से शनिवार को 7 घंटे में करीब 20 से ज्यादा सवाल किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में चक्रवर्ती रात साढ़े आठ बजे अतिथि गृह से रवाना हुईं। इस दौरान उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी थे। अधिकारी ने बताया कि आज दिन में सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से चक्रवर्ती को सुरक्षा प्रदान करने को कहा। पुलिस उसी का पालन कर रही है।

शुक्रवार को हुई थी 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ

सीबीआई की टीम सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव, मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार सुबह से ही पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी। इसके बाद अभिनेत्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में अपने घर पहुंची थीं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। 

रिया को पुलिस सुरक्षा कराई गई मुहैया

सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था। सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ की थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच