सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने आई बिहार पुलिस पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR? जानें क्या है Viral खबर की पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 13, 2020 10:02 AM2020-08-13T10:02:54+5:302020-08-13T10:02:54+5:30

मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की है। लोगों को खुद इस बात की जानकारी बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Bihar DGP Gupteshwar Pandey) ने खुद दी है।

sushant singh rajput death case mumbai police has not filed any fir | सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने आई बिहार पुलिस पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR? जानें क्या है Viral खबर की पूरी सच्चाई

बिहार पुलिस के खिलाफ नहीं हुई एफआईआर (फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब लगभग 2 महीने होने वाले हैंसुशांत के निधन के इतने दिनों बाद भी एक्टर के चाहने वाले इससे उभर नहीं पाए हैं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब लगभग 2 महीने होने वाले हैं। सुशांत के निधन के इतने दिनों बाद भी एक्टर के चाहने वाले इससे उभर नहीं पाए हैं। अब सुशांत के चाहते वाले इस बात की उम्मीद लगाए हैं कि सीबीआई जांच से ही इस केस की असलियत सामने आ पाएगी। ऐसे में सुशांत केस में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करेगा।

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि सुशांत केस की जांच करने मुंबई आए बिहार पुलिस के अफसरों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है। इस खबर के सामने आने के बाद विवाद और बढ़ने लगा और इसी के साथ बयानबाजी का सिलसिला भी बढ़ गया।

लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक मीडिया में आई ये खबर पूरी तरह से झूठी और महज एक अफवाह है। मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की है। लोगों को खुद इस बात की जानकारी बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Bihar DGP Gupteshwar Pandey) ने खुद दी है।

आईपीएस गुप्तेश्वर पांडे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई कि, मुंबई के पुलिस कमिशनर ने मुझे अभी फोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ये अफवाह मात्र है.बहुत सम्मान के साथ उन्होंने बात की .बहुत बहुत धन्यवाद।

सुशांत केस पर सुनवाई

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने हर के पक्ष को सुना था और गुरुवार तक फैसला सुरक्षित रख कर सभी पक्षों से लिखत मांगा था। आज सुशांत के हर एक चाहने वाले की निगाह इस बात पर टिकी है कि सुशांत को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी या फिर नहीं। क्योंकि सुशांत के घर वालें और फैंस सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रहे हैं और बिहार सरकार की अपील के बाद केंद्र सरकार ने इसको स्वीकार भी कर लिया है।

सुशांत के निधन के 1 महीने बाद एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाता है कि रिया ने एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाया था। इसके साथ ही 15 करोड़ की हेर फेर का आरोप भी रिया पर लगाया गया है। फिलहाल रिया से ईडी पूछताछ कर रहा है और रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है।

ED ने सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड को समन भेजा है। आज एजेंसी सुशांत के बॉडीगार्ड का बयान दर्ज करेगी। बॉडीगार्ड ने सुशांत संग कई सालों तक काम किया था। ईडी बॉडीगार्ड से सुशांत सिंह राजपूत के फाइनेंस और उससे जुड़ी अनियमितताओं के बारे में जानकारी लेगी।
 

Web Title: sushant singh rajput death case mumbai police has not filed any fir

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे