लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब सुशांत सिंह राजपूत को देख महिला फैन की आंखों से निकलने लगे थे आंसू, एक्टर ने किया था कुछ ऐसा देख भावुक हो जाएंगे आप

By अमित कुमार | Updated: November 17, 2020 14:30 IST

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की लंबी जांच-पड़ताल की गई, लेकिन अंत में इसे सुसाइड ही करार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत का ये वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों इसे सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। सुशांत की मौत के इतने दिनों बाद भी फैंस उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए जिंदा रहेंगे। सुशांत की मौत के इतने दिनों बाद भी फैंस उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है। इन दिनों सुशांत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

इस वीडियो में एक फैन जब सुशांत सिंह राजपूत को देखकर इमोशनल हो जाती है और उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। फैन को इस हाल में देख सुशांत से रहा नहीं जाता और फैन के साथ दोस्ती वाला गेम खेलते हैं। इसके बाद सुशांत उन्हें गले लगाकर पोज देने लगते हैं। एक्टर की इस दरियादिली और अपनेपन को देख फैन इमोशनल हो जाती है, जिसके बाद सुशांत उन्हें गले लगा लेते हैं। 

सुशांत का ये वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों इसे सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। सुशांत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट से यह खबर सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। वहीं ऐसा खबरें भी आईं कि सुशांत को ड्रग्स लेने की लत थी और रिया उन्हें इस लत से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थीं। 

रिया ने अपने बयान में बताया था कि यूरोप ट्रिप पर सुशांत सैटर्न (शनि) की पेंटिंग को देखकर काफी घबरा गए थे। इस पेंटिंग में सैटर्न (शनि) अपने ही बच्चे को खा रहा था। जिसे देखने के बाद सुशांत कमरे में ही कुछ मंत्रों का जांप करने लगे। हालांकि, सुशांत ऐसा क्यों कर रहे यह पूछने पर रिया को सही जवाब नहीं दे पाए और काफी परेशान नजर आए। इसके बाद सुशांत उस कमरे से चले गए और रिया और शौविक के साथ ही दूसरे कमरे में सो गए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतवायरल वीडियोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल