लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह के चचेरे भाई बीजेपी विधायक नीरज सिंह को आया हार्ट अटैक, दिल्ली किया गया रवाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2020 08:33 IST

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह को हार्ट अटैक आने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह को आया हार्ट अटैकहार्ट अटैक आने के बाद पटना के अस्‍पताल में कराया गया है भर्ती

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह को हार्ट अटैक आया है। दिल का दौड़ा पड़ने के बाद सुशांत के भाई को अस्पताल ले जाया गया था।। नीरज सिंह बिहार में सुपौल जिले के छातापुर से बीजेपी के विधायक हैं। उन्‍हें नीरज सिंह बबलू के नाम से जाना जाता है। सुशांत मामले में नीरज लगातार बोलते नजर आए हैं और अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग की है।

ऐसे में खबरों की मानें तो पहले नीरज को पटना में भर्ती करवाया गया था लेकिन अब उनको दिल्ली रिफर कर दिया गया है। हालांकि दिल्ली भेजे जाने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। डॉक्टर एक्टर के भाई के इलाज में जुटे हुए हैं।

नीरज शुक्रवार शाम के वक्‍त छातापुर विधानसभा के माधोपुर पंचायत में जनसंपर्क करने के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ था।जिसके बाद उनको पटना के अस्पताल में ले जाया गया । सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह उनके पिता के साथ मुंबई भी गए थे और उन्‍होंने कई बार सीएम नीतीश से व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। 

 भारतीय जनता पार्टी ने नीरज सिंह बबलू को छातापुर विधानसभा से एक बार फ‍िर उम्‍मीदवार बनाया है। नीरज इन दिनों अपनी जीत के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं।  बिहार में पहले चरण के तहत 71 सीटों पर 28 अक्‍टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों पर 3 नवंबर और तीसरे चरण में 78 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे। 

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनका पूरा परिवार जुटा हुआ है। नीरज और उनकी पत्नी नूतन भी सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। एक्टर का निधन 14 जून को हुआ था। सुशांत मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन से हर कोई हैरान रह गया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार