लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस में सुशांत की को-स्टार सपना पब्बी को NCB ने भेजा समन, एक्ट्रेस है गायब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 15:29 IST

ड्रग्स केस में सुशांत की फिल्म 'ड्राइव' की को-स्टार सपना पब्बी से भी एनसीबी पूछताछ करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीना से ज्यादा का वक्त हो गया है।चार महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीना से ज्यादा का वक्त हो गया है। चार महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 4 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। एक्टर के निधन की जांच इन दिनों सीबीआई कर रही है। 

सुशांत केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। सुशांत केस में ड्रग्स एगल से जांच की जा रही है। जिसमें कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इस मामले में रिया चक्रवर्ती 1 महीने जेल भी काट चुकी हैं।

अब भी इस केस में नए नए नामों का खुलासा हो रहा है।अब  सुशांत की फिल्म 'ड्राइव' की को-स्टार सपना पब्बी पर भी एनसीबी की तलवार लटक रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सपना को उनके मुंबई वाले घर पर सुशांत की मौत को लेकर ड्रग्स रिलेटेड मैटर में पूछताछ के लिए समन भेजा था।

कहा जा रहा है भेजे गए समन का सपना ने कोई जवाब नहीं दिया है और वह लापता हैं। मिड डे से हुई बातचीत में इनवेस्टिगेटिंग एजेंसी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे का कहना है कि सपना के घर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है, लेकिन अब तक उन्होंने इसपर अपना कोई जवाब नहीं दिया है और वह लापता हैं।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब तक दीपिका पादुकोण , सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसी ऐक्ट्रेसेसेस से पूछताछ कर चुकी है। सपना सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'ड्राइव' में 'नैना' का किरदार निभाया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस