लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने फरवरी में कोई शिकायत नहीं की, अभिनेता के पिता ने किया ये दावा

By भाषा | Updated: August 4, 2020 01:59 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना राजीव नगर थाने में अपने बेटे की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसकी जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई में जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत 14 जून को अपने मुंबई बांद्रा स्थित आवास पर मृत मिले थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार पुलिस ने क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत सहित 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने सोमवार (3 अगस्त) को सुशांत सिंह राजपूत के पिता के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनके परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत की जान को खतरा होने के बारे में 25 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राजपूत के पिता के के सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने बेटे की मौत से लगभग चार महीने पहले 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस थाने में लिखित शिकायत की थी कि सुशांत सिंह राजपूत की जान को खतरा है। मुंबई पुलिस ने एक प्रेस नोट में इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि बांद्रा पुलिस के अधिकारियों को राजपूत की जान को खतरे के बारे में उनके परिवार से कोई शिकायत नहीं मिली। 

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से बातचीत का व्हाट्सअप चैट सुशांत सिंह राजपूत के परिजन ने किया शेयर

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दावे के बाद उनके परिजनों ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से कथित तौर पर व्हाट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने सुशांत की जान के खतरे को लेकर बात कही है।  व्हाट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता का दावा- सुशांत की जान को खतरा होने के बारे में पहले ही मुंबई पुलिस को फरवरी में बता दिया था

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे की जान को खतरे के बारे में फरवरी में ही मुंबई पुलिस को बता दिया था, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और जून में राजपूत की मौत के अगले दिन जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई थी, उसपर भी कोई कार्रवाई नहीं की। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने वीडियो बयान में कहा, ''मैंने फरवरी में ही मुंबई पुलिस को बता दिया था कि मेरे बेटे सुशांत की जान को खतरा है, लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 14 जून को जब मेरे बेटे की मौत हुई, तो मैंने उनसे नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया, लेकिन 40 दिन बाद भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा तो मैंने यहां पटना में एक थाने में शिकायत दर्ज कराई।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईमुंबई पुलिसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस