लाइव न्यूज़ :

CBI के सामने बयान से पलटी रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन, 13 जून को एक्ट्रेस को सुशांत के साथ देखने का किया था दावा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2020 12:03 IST

रिया चक्रवर्ती के पड़ोस में रहने वाली इस महिला का नाम डिंपल थावानी है। सीबीआई ने जब महिला से पूछा कि क्या आपने आपने 13 जून की शाम रिया और सुशांत को एक साथ देखा था तो इस पर उसने इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput)का निधन 14 जून को हुआ थासुशांत केस में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput)का निधन 14 जून को हुआ था। जिस वक्त सुशांत का निधन हुआ था उनके फ्लैट पर पांच लोग मौजूद थे।उनके कुक नीरज से लेकर हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तक, सभी सीबीआई की रडार पर हैं। सुशांत केस में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक की रिपोर्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर का मर्डर नहीं हुआ था। 

वहीं, हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत से रिया चक्रवर्ती 13 जून को  मिली थीं।  जबकि रिया लगातार कह रही हैं कि 8 जून के बाद से उनकी सुशांत से कोई बातचीत नहीं हुई थी। हैं। बीते दिनों खबर थी कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को एक चश्मदीद गवाह ने 13 जून की शाम साथ देखा था। अब  टाइम्स की खबर के अनुसार इस पड़ोसन से सीबीआई ने पूछताछ की है।

रिया चक्रवर्ती के पड़ोस में रहने वाली इस महिला का नाम डिंपल थावानी है। सीबीआई ने जब महिला से पूछा कि क्या आपने आपने 13 जून की शाम रिया और सुशांत को एक साथ देखा था तो इस पर उसने इनकार कर दिया। महिला ने सीबीआई से कहा कि उसने रिया और सुशांत को एक दूसरे के साथ नहीं देखा।

खबरों की मानें तो महिला ने सीबीआई को बताया कि उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की 13 जून की मुलाकात वाली बात किसी और के मुंह से सुनी थी। इसके बाद सीबीआई ने महिला से पूछा कि क्या वो उस शख्स को पहचान सकती हैं जिसने सुशांत और रिया को उस दिन एक साथ देखा था, इस पर महिला ने जवाब दिया कि वो नहीं जानती कि वो शख्स कौन था।

13 को मिली थीं रिया

महिला ने दावा किया था कि 13 जून की देर रात को एक पार्टी के बाद सुशांत रिया को छोड़ने उनके अपार्टमेंट में आए थे और उसने देखा था। पूरे केस पर मुंबई पुलिस दवाब में काम कर रही है जिसके कारण दो-तीन दिन की जांच को 55 दिन खींच दिया गया। ये हत्या का ही मामला है। सुशांत की बॉडी को किसी ने भी लटकते हुए नहीं देखा था। सिद्धार्थ का कहना है कि उन्होंने ही सुशांत की बॉडी नीचे उतारी थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल