लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP को जबरन किया गया क्वारंटाइन, बिहार के DGP ने ट्वीट कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 3, 2020 02:18 IST

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत मिले थे। उनके मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस के साथ परिवार द्वारा पटना में शिकायत दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस भी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस का आरोप है कि जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस का सहयोग नहीं किया जा रहा है। बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी।बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती को सामने आना चाहिए, पहले उन्होंने CBI जांच की मांग की थी। अब क्यों छिप रही हैं।

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम का नेतृत्व करने गए आईपीएस अधिकारी और पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र की सरकार ने क्वारंटाइन कर दिया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया है। आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को रविवार (2 अगस्त) की रात 11 बजे बीएमसी (BMC) के  अधिकारियों ने क्वारंटाइन किया है। 

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार रात एक बजे ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गुप्तेश्वर पांडे ने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, ''ये हैं बिहार कैडर के IPS अधिकारी विनय तिवारी, जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में जबरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया गया है। SSR केस में जांच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते!''

एक अन्य ट्वीट में गुप्तेश्वर पांडे ने लिखा, ''आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आज पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई और अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है।''

बिहार DGP ने कहा- रिया चक्रवर्ती करें जांच में सहयोग

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती एक इमोशनल वीडियो डालकर तीन से चार दिनों से लापता है और उनका फोन भी नहीं लग रहा है। हम चाहते हैं कि रिया सामने आएं और जांच में बिहार पुलिस का सहोयग करें। हम उनसे कुछ सवाल करना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि उनके सामने आते ही हम उन्हें सूली पर लटका देंगे।

बिहार के IPS अधिकारी विनय तिवारी (तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर)

बिहार पुलिस सुशांत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी करेगी जांच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस दल राजपूत के मित्र और क्रिएटिव कंटेन्ट मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेगा। 

बिहार पुलिस राजूपत के पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए ‘‘अत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की अलग से जांच कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक (पटना जोन) संजय सिंह ने कहा, हम सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी जांच करने जा रहे हैं और हम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेंगे, जो एक साल से उनके साथ रह रहा था।

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

 उन्होंने कहा, हमारे अधिकारी इस मामले से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर जा रहे हैं। वे राजपूत के घर पर भी गए थे। आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ की जाएगी। सालियान ने आठ जून को यहां मलाड में स्थित एक ऊंची इमारत से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। राजपूत के अलावा सालियान ने भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों के काम का भी प्रबंधन किया था

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारमुंबई पुलिसकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?