लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सबसे बड़े फैन ने किया 'दिल बेचारा' की डिजिटल रिलीज का विरोध, कर डाली बड़े पर्दे पर फिल्म दिखाने की मांग

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 13:52 IST

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म इंग्लिश नॉवल और फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' का हिंदी रीमेक है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर आने के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी भी बढ़ गई है।मुंबई यूनिवर्सिटी के लॉ स्‍टूडेंट आशीष राय ने फिल्म के ऑनलाइन रिलीज का विरोध किया है।यह सुशांत की आखिरी फिल्म है और इसे बड़े पर्दे पर ही दिखाना उचित रहेगा।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर आने के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी भी बढ़ गई है। इस बीच मुंबई यूनिवर्सिटी के लॉ स्‍टूडेंट आशीष राय ने फिल्म के ऑनलाइन रिलीज का विरोध किया है। उन्होंने नैशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन से फिल्म को बड़े पर्दे पर दिखाने की मांग की है। 

दरअसल, आशीष राय ने नैशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन को लेटर लिखकर खुद को सुशांत का सबसे बड़ा फैन बताया और कहा कि 'दिल बेचारा' बड़े पर्दे पर रिलीज होनी चाहिए। उन्होंने अपने लेटर में लिखा कि फिल्म को हॉटस्‍टार डिज्‍नी पर रिलीज करने से रोका जाना चाहिए। हॉटस्‍टार के साथ हुए करार को कैंसल किया जाना चाहिए। यह सुशांत की आखिरी फिल्म है और इसे बड़े पर्दे पर ही दिखाना उचित रहेगा। 

दमदार है सुशांत की आखिरी फिल्म का ट्रेलर

दिल बेचारा के ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, 'एक था राजा एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी'। यहां राजा सुशांत है और ये राजा अपनी कहानी पूरी करने आया है।अगर कोई सुशांत का फैन नहीं है तो भी ट्रेलर देखकर भावुक हो जाएगा। ट्रेलर में उनकी खिलखिलाहट और चुलबुलापन आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ला देगा। ट्रेलर में सुशांत जहां मस्ती वाले अंदाज में आपको मोहित करेंगे तो वहीं संजना शांत वाले अंदाज से अपनी तरफ खींचेंगी।

प्रॉमिसिंग लग रही हैं किज़ी बसु के रोल में संजना सांघी 

इमैन्युअल राजकुमार जूनियर के किरदार में सुशांत एक बार फिर दिल जीतते दिख रहे हैं। किज़ी बसु के रोल में संजना सांघी अपनी डेब्यू फिल्म में बेहद अच्छी और प्रॉमिसिंग लग रही हैं। फाइनली ट्रेलर में सुशांत का एक डायलॉग आपको रुला जाएगा, 'जन्म कब लेना और कब मरना है हम डिसाइड नहीं कर सकते पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं।' शायद सुशांत ने अपने फैन्स को यह संदेश भी दे दिया है। ट्रेलर कई छोटे छोटे डायलॉग अपको दिल तक छू जाएंगे। ट्रेलर के लास्ट सीन में सुशांत का एक फनी रूप देखने को मिल रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक लंबे समय के हाद कोई रोमांटिक और अच्छी फिल्म फैंस से रूबरू होने वाली है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!