फादर्स डे के मौके पर सनी लियोन के पति ने शेयर की बेटी के संग बोल्ड फोटो, लोगों ने किया ट्रोल
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 18, 2018 12:02 PM2018-06-18T12:02:32+5:302018-06-18T12:04:18+5:30
सनी लियोन और डेनियल ने अपनी बेटी निशा कौर को तब गोद लिया जब वह 21 महीने की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी बेटी निशा की तस्वीरों को अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही फादर्स डे के मौके पर सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने बेटी निशा के साथ एक सेमी न्यूड फोटो शेयर की। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने तो उन्हें भारतीय संस्कृति पर धब्बा तक बताया।
वहीं एक यूजर ने कहा- मुझे समझ में नहीं आता है तुम लोगों ने कपड़े क्यों उतारे। अब तुम लोगों ने अपने बच्चों को भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
वैसे यह पहली तस्वीर नहीं है इससे पहले भी डेनियल अपने दोनों जुड़वा बेटों के साथ शर्टलेस में दिखे थे। हालांकि उस फोटो को लोगों ने बड़ा ही पसंद किया था।
बता दें कि सनी लियोन और डेनियल ने अपनी बेटी निशा कौर को तब गोद लिया जब वह 21 महीने की थी। उसके कुछ साल बाद दोनों सरोगेसी के जरिए दो बच्चों को भी जन्म दिया। जिनका नाम अशर और नोआ है।
अगर सनी के फिल्मों के बारे में बात करें तो वह जल्द ही साउथ की फिल्म वीरमादेवी में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग लगातार चल रही है। फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। जिसे खुद सनी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीरमा देवी में सनी लीड रोल में होंगी। वैसे तो ये फिल्म तमिल में शूट हो रही है लेकिन इसे कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।