लाइव न्यूज़ :

Sunny Leone Birthday Special: सनी की फिल्मों के 5 बेस्ट गाने

By उस्मान | Updated: May 13, 2018 11:33 IST

बेशक सनी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल न कर पाई हों लेकिन उनकी फिल्मों में कुछ ऐसे गाने हैं, जो दिल को छू जाते हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज (13 मई) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 'बिग बॉस' सीजन 5 में आने के बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे ओपन हो गए। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में एंट्री की। पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर सनी लियोनी का काफी दिलचस्प रहा। सनी ने अभी तक जितनी फिल्में नहीं की हैं, उससे ज्यादा आइटम सोंग किए हैं। बेशक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल न कर पाई हों लेकिन उनकी फिल्मों में कुछ ऐसे गाने हैं, जो दिल को छू जाते हैं। चलिए जानते हैं उनके टॉप 5 गाने। 

1) लैला मैं लैला

यह आइटम सोंग शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में है। बॉलीवुड के इस पुराने गाने को सिंगर पावनी पाण्डेय ने शानदार आवाज के साथ पेश किया। सनी ने अपनी कमाल की परफॉरमेंस से इस गाने को और ज्यादा दमदार बना दिया। यकीनन इस गाने को आप लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। 

2) कभी जो बादल बरसे

यह गाना फिल्म 'जैकपोट' में है। बेशक फिल्म नहीं चल पाई लेकिन अर्जित सिंह की आवाज में यह गाना लोगों के दिलोदिमाग पर छाप छोड़ने में जरूर सफल रहा। शांत रोमांटिक म्यूजिक पसंद करने वालों की प्ले लिस्ट में यह गाना लंबे समय तक रहेगा। 

यह भी पढ़ें- सनी जैसे स्लिम एंड सेक्सी फिगर के लिए फॉलो करें उनके फिटनेस टिप्स

3) यह कसूर मेरा

फिल्म 'जिस्म 2' में यह गाना सिंगर सोनू कक्कड़ ने गाया है। गाना बेहद स्लो है लेकिन दिल को छूता है। इस फिल्म के जरिए ही सनी लियोनी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसे म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने कंपोज़ किया था। 

4) पानी वाला डांस

फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में यह गाना था, जिसे इक्का सिंह, एपी मुख़र्जी और श्रद्धा पंडित ने गाया था और इन्होंने ही कंपोज़ किया था। आप किसी पार्टी में हों या दोस्तों के साथ किसी टूर पर ये गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। 

5) ढोल बाजे

यह गाना सलमान खान के ढोल बाजे की याद दिलाता है। फिल्म में 'एक पहेली लीला' में इस गाने को मीत ब्रोदर ने कंपोज़ किया है और उनके साथ मोनाली ठाकुर ने गाया है।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सनी लियोनगानाशाहरुख़ खानसलमान खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया