लाइव न्यूज़ :

...तो इस वजह से कपिल शर्मा शो पर वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर, सलमान खान का है कनेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: February 22, 2019 11:38 IST

सुनील ग्रोवर से जब भी उनके कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर बात की गई तो उन्होंने कपिल की जमकर तारीफ ही की। आईएएनएस को दिए एक बयान में सुनील ने कहा, "जब भी मैंने उनके साथ काम किया, मेरा वास्तव में बहुत सुखद अनुभव रहा।'' 

Open in App

बीते कई दिनों से टीवी के सबसे पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ साइट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की पुरानी जोड़ी डॉक्टर मशहूर गुलाटी या गुत्थी इस शो पर वापिस आ रहे हैं वहीं कुछ का कहना है कि वो सिर्फ एक एपिसोड के लिए वापिस आएंगे। 

सलमान खान की फिल्म भारत के प्रमोशन को आएंगे

बता दें सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा में वापसी को लेकर बहुत से कयास लगाए जा रहे हैं। साल 2017 में द कपिल शर्मा शो में आए थे। मगर कपिल से अनबन होने की वजह से उन्होंने साल भर बाद इस शो को छोड़ दिया था। तब से अभी तक वो इस शो पर वापिस नहीं आए हैं। 

अब कयास लगाया जा रहा है कि सुनील, सलमान खान और कैटरीना की आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए शो पर वापिस आएंगे। बता दें सुनील ग्रोवर भी भारत फिल्म में नजर आएंगे।

कपिल के साथ शो करने को लेकर दिया था बयान

सुनील ग्रोवर से जब भी उनके कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर बात की गई तो उन्होंने कपिल की जमकर तारीफ ही की। आईएएनएस को दिए एक बयान में सुनील ने कहा, "जब भी मैंने उनके (कपिल शर्मा) साथ काम किया, मेरा वास्तव में बहुत सुखद अनुभव रहा।'' 

कपिल के बारे में बोलते हुए सुनील ने कहा, ''कपिल एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और वह अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसाते हैं। मैं भगवान से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना करूंगा और मेरी कामना है कि वह अपना काम जारी रखें। अगर भगवान चाहेगा तो हम बेशक साथ काम करेंगे।" 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोसलमान खानसुनील ग्रोवरकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?