लाइव न्यूज़ :

Review: वन टाइम वॉच है 'सुई धागा', वरुण और अनुष्का को शानदार एक्टिंग के लिए पूरे नंबर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 28, 2018 20:46 IST

'Sui Dhaaga' movie review: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा एक साधारण दंपती के संघर्ष की कहानी है। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है।

Open in App

फिल्म- सुई धागा

डायरेक्टर- शरत कटारिया

कलाकार- वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और रघुबीर यादव

रेटिंग- 2.5/5

शरद कटारिया की फिल्म सुई धागा मौजी (वरुण धवन) के एक आम इंसान से सफल कारोबारी बनने के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष में उसका साथ देती है उसकी पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा)। मौजी और ममता मामूली लोग हैं लेकिन वो अपना फैशन डिडाइन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। 

मौजी को केवल बाहरी दुनिया नहीं बल्कि अपने परिवार के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ता है। मौजी को अपने मकसद में सफलता मिलती है या नहीं ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का अभिनय अच्छा है लेकिन शूजित सरकार की फिल्म अक्टोबर में वरुण धवन के रोल को देखने के बाद 'सुई धागा' से उनके कुछ फैंस निराश भी हो सकते हैं। लेकिन इतना जरूर है कि धवन धीरे-धीरे स्टार के बजाय अभिनेता के रूप में ख़ुद को स्थापित करते जा रहे हैं। 

अनुष्कार शर्मा पहले भी फिल्लौरी और एनएच 10 जैसी ऑफबीट फिल्में कर चुकी हैं। एक निम्न मध्यम वर्गीय हाउसवाइफ का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया है। अनुष्का के पिछली कुछ फिल्मों के सेलेक्शन से साफ है कि वो ग्लैमर ही नहीं एक्टिंग में भी संगे-मील स्थापित करना चाहती हैं।

फैमिली फिल्म है सुई धागा

'सुई धागा' की पटकथा कहीं-कहीं ढीली है जिसकी वजह से कुछ दर्शक ऊब महसूस कर सकते हैं। शरत कटारिया की फिल्म "दम लगा के हईशा" ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमायी की थी।

सुई धागा कटारिया की पिछली फिल्म के मुकाबले कमजोर लगती है। लेकिन ये साफ है कि साधार गृहस्थ जीवन पर आधारित कहानियाँ कहने में कटारिया पारंगत होते जा रहे हैं।

जिन दर्शकों को साधारा पारवारिक फिल्म देखनी है वो एक बार ये फिल्म देख सकते हैं। पूरे परिवार के साथ देखने लायक साफ-सुथरी फिल्में अब बनती ही कितनी हैंं।

टॅग्स :सुई धागाअनुष्का शर्मावरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?