श्रीदेवी की इस साड़ी को नीलाम कर रहे हैं पति बोनी कपूर, कीमत और वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

By मेघना वर्मा | Published: February 23, 2019 04:31 PM2019-02-23T16:31:53+5:302019-02-23T19:07:58+5:30

श्रीदेवी ने 25 फरवरी 2018 को इस पूरी दुनिया से अलविदा कह गईं। दुबई के एक होटल में, बाथ टब में डूब जाने से होने वाली इस दिल दहला देने वाली घटना को एक साल होने वाले हैं। 

sridevi death anniversary: boney kapoor to auction sridevi saree | श्रीदेवी की इस साड़ी को नीलाम कर रहे हैं पति बोनी कपूर, कीमत और वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

श्रीदेवी की इस साड़ी को नीलाम कर रहे हैं पति बोनी कपूर, कीमत और वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की चांदनी और लोगों का दिल लूटने वाली हवाहवाई एक्ट्रैस श्रीदेवी को आज दुनिया छोड़े एक साल हो गया। साल 2018 में आज ही के दिन यानी 25 फरवरी को बॉलीवुड का ये नगीना हम किसी दूसरी दुनिया में खो गया। श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी पर पति बोनी कपूर श्रीदेवी की साड़ी की निलामी कर रहे हैं। 

ये हैं मकसद

श्रीदेवी के फैंस के बीच हो रही उनकी इस साड़ी की निलामी के पीछे बेहद ही अच्छा मकसद है। निलामी से मिले रकम को बोनी कपूर चैरिटी में देंगे। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की ये साड़ी कोटा की है। जिसका रंग व्हाइट, ब्लैक और बैंगनी रंग का है। श्रीदेवी की इस साड़ी की निलामी उनके फैंस लगातार कर रहे हैं। 

एक लाख तीस लाख तक तक पहुंच चुका है दाम

श्रीदेवी की इस साड़ी का दाम 40 हजार से शुरू हुआ था। अभी तक इस साड़ी का दाम एक लाख 30 हजार तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि ये साड़ी श्रीदेवी की कुछ पसंदीदा साड़ियों में से एक थीं। श्रीदेवी अपनी साड़ी की वजह से भी जानी जाती थीं। बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी 25 फरवरी 2018 को इस पूरी दुनिया से अलविदा कह गईं। दुबई के एक होटल में, बाथ टब में डूब जाने से होने वाली इस दिल दहला देने वाली घटना को एक साल होने वाले हैं। 

14 फरवरी को चेन्नई में रखा थी पूजा
पति बोनी कपूर ने इस 14 फरवरी को तिथी के अनुसार पत्नी श्रीदेवी के लिए उनकी डेथ एनिवर्सरी की पूजा चेन्नई में रखी थी। तिथी के अनुसार इस साल श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी 14 फरवरी को ही पड़ी थी। इस पूजा में अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता ने भी शिरकत की थी। 

Web Title: sridevi death anniversary: boney kapoor to auction sridevi saree

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे