लाइव न्यूज़ :

मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जाह्नवी ने शेयर की स्पेशल ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, लिखी इमोशनल बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 14:29 IST

जाह्नवी आए दिन मां की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब आज खास दिन पर एक बार फिर से श्रीदेवी को उनकी बेटी ने इन्टाग्राम पर फोटो शेयर करके याद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है श्रीदेवी को अपनी खास तरह की एक्टिंग और चुलबुलेपन के लिए जाना जाता था

बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। वह हर एक अंदाज से फैंस को अपनी तरफ बखूबी खींचना जानती थीं। फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस के निधन के इतने दिनों बाद भी फैंस श्रीदेवी को भूले नहीं पाए हैं। श्रीदेवी को अपनी खास तरह की एक्टिंग और चुलबुलेपन के लिए जाना जाता था।  ऐसे में आज श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक्ट्रेस को उनकी प्यारी बेटी जाह्नवी कपूर ने याद किया है।

श्रीदेवी ने अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म धड़क भी देख नहीं पाई थी। जाह्नवी आए दिन मां की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब आज खास दिन पर एक बार फिर से श्रीदेवी को उनकी बेटी ने इन्टाग्राम पर फोटो शेयर करके याद किया है।

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ ब्लैक एंड वाइट में एक खूबसूरत की फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में मां बेटी का प्यार साफ़ साफ़ झलक रहा हैं। साथ ही इस खुबसूरत फोटो को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, आई लव यू मम्मा। जान्हवी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

श्रीदेवी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं। अपनी फिल्मों से उन्होंने लाखों फैंस बनाए। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इसमें 'मि. इंडिया', 'चांदनी', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज़' और' मॉम' जौसी फिल्में शामिल हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

 

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काBig Boss 17: 'Orry करता क्या है?' आखिरकार ओरी ने खुद कर दिया खुलासा...

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया के रिश्ते पर लगी मुहर! इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?