लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी को 'सौतेली मां' तक नहीं मानते थे अर्जुन कपूर, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 25, 2018 13:18 IST

श्रीदेवी की मॉम रिलीज के बाद अचानक अर्जुन कपूर की चर्चा होने लगी थी। पूरी फिल्म में जिस तरह कभी मुख्य कलाकार श्रीदेवी को मां नहीं कहती, वैसे ही अर्जुन कपूर ने पूरी जिंदगी श्रीदेवी को मां नहीं बोला। ये है पूरी कहानी।

Open in App
ठळक मुद्देबचपन में अर्जुन कपूर को पापा की दूसरी शादी के लिए स्कूल में ताना सुनना पड़ता थाअर्जुन ने अपनी मां को पिता की दूसरी शादी के बाद टूटते हुए देखाउनकी छोटी बहन अंशुला भी उक्त बहुत छोटी थी जब पिता ने दूसरी शादी की

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी को मां नहीं माना। उन्होंने श्रीदेवी को सौतेली मां तक मानने से ‌इनकार किया। कितनी ही पार्टियों में साथ रहने के बाद भी श्रीदेवी के साथ फोटो खिंचाने से कतराते रहे। इसके पीछे की वजहें श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी मानी जाती है। अर्जुन कपूर की मां यानी मोना शौरी कपूर से बोनी कपूर की शादी साल 1983 में हुई थी। उनसे बोनी को दो बच्चे हुए। बेटे अर्जुन और बेटी अशुंला।

लेकिन जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। उनके करीबी बताते हैं कि बोनी के इस कदम से मोना को ठेस पहुंची थी।

श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे, तब उनके सबसे करीब बेटे अर्जुन थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन को पूरी तरह से बदल दिया था। वे काफी गुस्सैल और जिंदगी के प्रति नकारात्मक रवैया बना बैठे थे।

पापा की दूसरी शादी के लिए स्कूल में बच्चे अर्जुन कपूर को ताना मारते थे

मोना शौरी के एक इंटरव्यू के अनुसार, श्रीदेवी से शादी के बाद अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला को स्कूल के बच्चों ने ताना मारा। वह दौर उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दौर थे। उस दौर में उनके साथ कोई था तो वे बेटे अर्जुन कपूर थे। वह छोटे थे पर वे पूरी बात समझते थे।

इसे भी पढ़ेंः जिंदगी के आखिरी दिनों में श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये चाहत, जो अधूरी रह गई

अर्जुन के तनाव को कम करने में चाचा संजय कपूर और सलमान खान तक नाम आता है। बताया जाता है कि वे इस पूरे दौर में श्रीदेवी को विलेन मान बैठे थे। इसी दौरान जब उनकी मां को कैंसर हो गया तो सबसे ज्यादा रिश्ते खराब हुए।

श्रीदेवी केवल मेरे पिता की पत्नी हैंः अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर को लगता है कि जब उनकी मां को उनके पिता की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वे कहीं और थे। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, 'वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं। वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं'। इस पर श्रीदेवी कभी कुछ नहीं कहा सिवाय ‌इसके, 'मैंने बोनी को उनके बच्चों या परिवार से मिलने के लिए कभी नहीं रोका'।

अर्जुन कपूर ने इसे तब भी पालन किया जब उनकी पहली फिल्म इशकजादे के ठीक दो महीने पहले उनकी मां की मौत हो गई। तब वे बेहद हताश और निराश हो गए। लेकिन उन्होंने उस दौर में भी श्रीदेवी से नजदीकियां बढ़ाने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर- बिग बी से लेकर प्रियंका तक ने कुछ यूं दी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि

अर्जुन कपूर मौका मिलने पर जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ कुछ वक्त गुजार लेते हैं। लेकिन श्रीदेवी के नजदीक वे कभी नहीं आए। जब पिछले साल फिल्म मॉम बनी तो बताया गया कि इसमें श्रीदेवी और उनकी बेटी के साथ दिखाए गए रिश्ते काफी-कुछ वैसे ही हैं जैसे अर्जुन और श्रीदेवी के हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?