श्रीदेवी को 'सौतेली मां' तक नहीं मानते थे अर्जुन कपूर, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 25, 2018 13:18 IST2018-02-25T10:57:15+5:302018-02-25T13:18:54+5:30
श्रीदेवी की मॉम रिलीज के बाद अचानक अर्जुन कपूर की चर्चा होने लगी थी। पूरी फिल्म में जिस तरह कभी मुख्य कलाकार श्रीदेवी को मां नहीं कहती, वैसे ही अर्जुन कपूर ने पूरी जिंदगी श्रीदेवी को मां नहीं बोला। ये है पूरी कहानी।

श्रीदेवी को 'सौतेली मां' तक नहीं मानते थे अर्जुन कपूर, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी को मां नहीं माना। उन्होंने श्रीदेवी को सौतेली मां तक मानने से इनकार किया। कितनी ही पार्टियों में साथ रहने के बाद भी श्रीदेवी के साथ फोटो खिंचाने से कतराते रहे। इसके पीछे की वजहें श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी मानी जाती है। अर्जुन कपूर की मां यानी मोना शौरी कपूर से बोनी कपूर की शादी साल 1983 में हुई थी। उनसे बोनी को दो बच्चे हुए। बेटे अर्जुन और बेटी अशुंला।
लेकिन जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। उनके करीबी बताते हैं कि बोनी के इस कदम से मोना को ठेस पहुंची थी।
श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे, तब उनके सबसे करीब बेटे अर्जुन थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन को पूरी तरह से बदल दिया था। वे काफी गुस्सैल और जिंदगी के प्रति नकारात्मक रवैया बना बैठे थे।
पापा की दूसरी शादी के लिए स्कूल में बच्चे अर्जुन कपूर को ताना मारते थे![]()
मोना शौरी के एक इंटरव्यू के अनुसार, श्रीदेवी से शादी के बाद अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला को स्कूल के बच्चों ने ताना मारा। वह दौर उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दौर थे। उस दौर में उनके साथ कोई था तो वे बेटे अर्जुन कपूर थे। वह छोटे थे पर वे पूरी बात समझते थे।
इसे भी पढ़ेंः जिंदगी के आखिरी दिनों में श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये चाहत, जो अधूरी रह गई
अर्जुन के तनाव को कम करने में चाचा संजय कपूर और सलमान खान तक नाम आता है। बताया जाता है कि वे इस पूरे दौर में श्रीदेवी को विलेन मान बैठे थे। इसी दौरान जब उनकी मां को कैंसर हो गया तो सबसे ज्यादा रिश्ते खराब हुए।
श्रीदेवी केवल मेरे पिता की पत्नी हैंः अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को लगता है कि जब उनकी मां को उनके पिता की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वे कहीं और थे। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, 'वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं। वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं'। इस पर श्रीदेवी कभी कुछ नहीं कहा सिवाय इसके, 'मैंने बोनी को उनके बच्चों या परिवार से मिलने के लिए कभी नहीं रोका'।
अर्जुन कपूर ने इसे तब भी पालन किया जब उनकी पहली फिल्म इशकजादे के ठीक दो महीने पहले उनकी मां की मौत हो गई। तब वे बेहद हताश और निराश हो गए। लेकिन उन्होंने उस दौर में भी श्रीदेवी से नजदीकियां बढ़ाने से इनकार कर दिया।
अर्जुन कपूर मौका मिलने पर जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ कुछ वक्त गुजार लेते हैं। लेकिन श्रीदेवी के नजदीक वे कभी नहीं आए। जब पिछले साल फिल्म मॉम बनी तो बताया गया कि इसमें श्रीदेवी और उनकी बेटी के साथ दिखाए गए रिश्ते काफी-कुछ वैसे ही हैं जैसे अर्जुन और श्रीदेवी के हैं।
