दीपिका की तरह पत्रलेखा के दुपट्टे पर लिखा था बंगाली में ये खास संदेश, जानिए इसके बारे में...

By अनिल शर्मा | Published: November 16, 2021 10:20 AM2021-11-16T10:20:01+5:302021-11-16T10:26:14+5:30

बता दें कि पत्रलेखा के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था जिसपर बंगाली में एक खास संदेश को प्रिंट किया गया था। यह खास संदेश राजकुमार के लिए था जिसे दुपट्टे पर साफ देखा जा सकता है..

special message written on patralekhaa wedding dupatta for rajkummar rao | दीपिका की तरह पत्रलेखा के दुपट्टे पर लिखा था बंगाली में ये खास संदेश, जानिए इसके बारे में...

दीपिका की तरह पत्रलेखा के दुपट्टे पर लिखा था बंगाली में ये खास संदेश, जानिए इसके बारे में...

Highlightsपत्रलेखा की दुल्हन की पोशाक, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहनावे की याद दिलाती हैदीपिका और पत्रलेखा की पोशाक को सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था

चंडीगढ़ः बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। जोड़े ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। शादी के दौरान राजकुमार राव क्रीम रंग का कुर्ता और बंद गले का जैकेट पहना था जबकि पत्रलेखा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। पर क्या आप जानते हैं पत्रलेखा का लहंगा कोई आम नहीं था बल्कि यह खास तरीके से डिजाइन किया गया था।

बता दें कि पत्रलेखा के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था जिसपर बंगाली में एक खास संदेश को प्रिंट किया गया था। यह खास संदेश राजकुमार के लिए था जिसे दुपट्टे पर साफ देखा जा सकता है।

खूबसूरती से नक्काशीदार घूंघट पर एक बंगाली मंत्र छपा था जो भावुक, सच्चे प्यार की बात करता है। इसमें बंगाली में लिखा था- अमर पोरन भोरा भालोबाशा अमी तोमे शोमोरपोन कोरिलम, जिसका हिंदी अनुवाद है- मैं अपने दिल से भरे प्यार को आपको सौंपता हूं।

पत्रलेखा की दुल्हन की पोशाक हमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहनावे की याद दिलाती है, जिसमें उनके दुपट्टे पर एक पाठ भी लिखा हुआ था। दीपिका की पोशाक जिसे सब्यसाची ने भी डिजाइन किया था, में दुपट्टे पर "सदा सौभाग्यवती भव" लिखा हुआ था।

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई कर थी। वर्ष 2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।

Web Title: special message written on patralekhaa wedding dupatta for rajkummar rao

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे