पुण्यतिथि पर विशेष: दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर, जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

By वैशाली कुमारी | Published: August 13, 2021 06:23 PM2021-08-13T18:23:24+5:302021-08-13T19:38:57+5:30

शम्मी कपूर का पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई के अंजिक्य अस्पताल में हुआ था।

Special death anniversary ​​veteran actor Shammi Kapoor interesting stories related to his life | पुण्यतिथि पर विशेष: दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर, जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर

Highlights 14 अगस्त साल 2011 में शम्मी कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थेशम्मी कपूर का फिल्मों में अपना एक स्टाइल थासिंदूर न होने के कारण शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग में भरी थी

दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर एक ऐसे कलाकार थे, जिनके अभिनय का पूरा बालीवुड लोहा मानता है। अभिनय के साथ-साथ उनके डांस के भी लोग दीवाने थे। हालांकि शुरुआत में कपूर को उनके करियर में अधिक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब सफलता ने उनके कदम चूमे तो शम्मी कपूर ने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा। शम्मी कपूर के फिल्मी पर्दे की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी रोमांचक रही है। 14 अगस्त साल 2011 में शम्मी कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। 

जब नाटक की वजह से छोड़ना पड़ा स्कूल : 

शम्मी कपूर का पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई के अंजिक्य अस्पताल में हुआ था। जन्म के बाद उनका ध्यान राजकुमार की तरह रखा गया था। जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ था तो उनका पूरा परिवार कोलकाता में शिफ्ट हो गया था। वहां पर उन्होने अपनी जिंदगी के सात आठ साल काटे।

लेकिन साल 1939 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर न्यू थिएटर छोड़कर मुंबई लौट आए और उन्होने रणजीत स्टूडियो के साथ काम शुरू कर दिया। साल 1944 में उनके पिता ने पृथ्वी थिएटर की शुरुआत की। जिसमें उन्होंने सबसे पहले ‘शकुंतला’ नामक नाटक किया। नाटक में शम्मी कपूर और राज कपूर ने हिस्सा लिया। जिसकी वजह से उन्हें अपना स्कूल तक छोड़ना पड़ा।

बहुत ही कम उम्र में ही अभिनेत्री नूतन को डेट किया : 

फिल्मों में अपने डेब्यू से पहले ही उन्होंने अभिनेत्री नूतन के साथ ‘लैला मजनू’ में काम किया। ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और नूतन उनके बचपन की गर्लफ्रेंड थीं। ये दोनों 6 साल की उम्र से दोस्त थे और एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे। शम्मी कपूर तो नूतन से शादी तक भी करना चाहते थे, लेकिन नूतन की मां 'शोभना समर्थ' इस रिश्ते के लिए तैयार  नहीं हुयीं।

अदाकारी को खुदा की देन मानते थे शम्मी कपूर! 

शम्मी कपूर का फिल्मों में अपना एक स्टाइल था। उनका मानना था कि अभिनय खुदा की देन है। उनका कहना था, ‘मैंने फिल्म जगत में जो सफलता हासिल किया है उसमें बहुत हद तक मेरी कड़ी मेहनत शामिल है। उछल कूद करना कोई आसान काम नहीं है। बाकी सौभाग्य की बात है।

एक दिन में लिया 'गीता बाली' से शादी करने का फैसला : 

गीता बाली और शम्मी कपूर की मुलाकात ‘कॉफी हाउस’ के सेट पर हुई थी। वहीं से इनके प्यार की शुरुआत हुई। एक दिन गीता ने अचानक शम्मी कपूर से शादी करने की बात कह दी, जिसे सुनकर शम्मी कपूर खुश हो गए। लेकिन गीता बाली ने कहा उन्हें आज ही शादी करनी है। इस बात को सुनकर शम्मी कपूर थोड़ा हैरान हुए, लेकिन गीता के कहने पर वह भी तुरंत मान गये, और मंदिर जाकर शादी करने का फैसला किया। सिंदूर न होने के कारण शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग में भरी थी।

जब फिल्म "तुसमा नहीं देखा" के बाद इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे शम्मी कपूर : 

जब शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी की थी तो वह उनसे बड़ी और चर्चित अभिनेत्री थीं। शम्मी कपूर ने गीता बाली से कहा कि वो फिल्म  ‘तुमसा नहीं देखा’ करने जा रहे हैं, अगर ये फिल्म नहीं चली तो वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे। गीता बाली ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें कहा कि एक दिन आप बहुत बड़े स्टार बनेंगे। गीता बाली की यह बात सच साबित हुई, और ये फिल्म शम्मी कपूर के करियर कि बहुत बड़ी हिट साबित हुई।

Web Title: Special death anniversary ​​veteran actor Shammi Kapoor interesting stories related to his life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे