लाइव न्यूज़ :

हिंदू-मुस्लिम एकता का चेहरा रहे संगीतकार रमेश हसन 73 साल में का निधन 

By भाषा | Updated: May 14, 2018 10:51 IST

नब्बे की दशक की शुरुआत में हसन अपने एक गीत के जरिए घर - घर में पहचाने जाने लगे। यह गीत इस बारे में था कि उनकी पत्नी जब अपने पति को किसी अन्य लड़की के साथ देखती है तो तमिल भाषा में किस तरह प्रतिक्रिया देती है

Open in App

जोहानिसबर्ग , 14 मई: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय संगीतकार और गायक रमेश हसन के निधन से बहुत दुखी है। हसन को देश में हिंदू - मुस्लिम एकता का चेहरा माना जाता था।

हसन (73) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जन्म के वक्त उनका नाम हसन सैब था, जिसे उन्होंने बदलकर रमेश हसन कर लिया था क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए संगीत के जरिए हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच सौहार्द पैदा करना चाहते थे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के जरिए 'एवेंजर्स' फैन्स को किया नाराज, गुस्साए फैन्स ने दे डाली ये नसीहत

हसन ने 14 साल की उम्र से ही प्रस्तुति देना शुरू कर दी थी। उन्होंने एल्विस प्रेसली और क्लिफ रिचर्ड जैसे संगीतकार के मशहूर गीतों को अपने तरीके से गाया। बाद में उन्होंने हिंदी , तमिल , तेलुगु , गुजराती और उर्दू तथा देशज भाषाओं में अपनी गायकी का जौहर दिखाया।

नब्बे की दशक की शुरुआत में हसन अपने एक गीत के जरिए घर - घर में पहचाने जाने लगे। यह गीत इस बारे में था कि उनकी पत्नी जब अपने पति को किसी अन्य लड़की के साथ देखती है तो तमिल भाषा में किस तरह प्रतिक्रिया देती है ।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का टूर किया और उस समय दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े मनोरंजन स्थल सन सिटी में शो करने वाले वह पहले स्थानीय भारतीय कलाकार बने।

दशकों बाद भी यहां भारतीय शादियों में यह गाना बजाया जाता है। दक्षिण अफ्रीका के हर भारतीय संगीतकार की तरह हसन वित्तीय रूप से केवल कार्यक्रमों पर निर्भर नहीं रह सकते थे इसलिए उन्होंने कारोबार शुरू किया लेकिन कुछ कारणों से वह दिवालिया हो गए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?