लाइव न्यूज़ :

साउथ के इस एक्टर ने की दमदार रूप में Twitter पर एंट्री, दान की कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों के लिए ये बड़ी रकम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 13:05 IST

राम चरण के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके सभी चाहने वालों ने एक्टर को फॉलो करना शुरू कर दिया है। एक्टर के कुछ ही समय में 26.6K से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश जहां कोरोना वायरस से जूझ रहा है को वहीं इसी बीच मेगास्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर अपनी शुरुआत की है।चिरंजीवा के बेटे राम चरण ने अपने ट्विटर डेब्यू किया है

देश जहां कोरोना वायरस से जूझ रहा है को वहीं इसी बीच मेगास्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर अपनी शुरुआत की है। अब चिरंजीवा के  बेटे राम चरण ने अपने ट्विटर डेब्यू किया है। राम चरण पर ट्विटर पर एंट्री करते ही फैंस खुशी से नहीं समा रहे हैं। राम चरण से एंट्री करते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

राम चरण के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके सभी चाहने वालों ने एक्टर को फॉलो करना शुरू कर दिया है। एक्टर के कुछ ही समय में 26.6K से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। जबकि खुद एक्टर महज दो लोगों को फॉलो कर रहे हैं। वह एक्टर पवन कल्याण और पिता चिरंजीवा को फॉलो कर रहे हैं।

ऐसे में अब तक एक्टर ने एक ही ट्वीट किया है और इस एक ट्वीट ने सभी को अपनी तरफ खींच लिया है। पवन कल्याण से प्रेरित, राम चरण ने तेलुगु राज्यों और केंद्र के राहत कोष के लिए 70 लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और एपी सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा घातक कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में किए गए प्रयासों की सराहना की। राम चरण ने ट्वीट करके लिखा है कि आशा है कि यह ट्वीट आपको अच्छे स्वास्थ्य में मिलेगा। संकट की इस घड़ी में, से प्रेरित है पवन कल्याण गुरु, मैं अपनी सरकारों के प्रशंसनीय प्रयासों की सहायता के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं ...आशा है कि आप सभी घर पर सुरक्षित रहेंगे!@TelanganaCMO @AndhraPradeshCM @PMOIndia@KTRTRS। एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

वहीं पवन कल्याण ने सरकार के लिए 2 करोड़ रुपये और नंदमुरी बालकृष्ण ने 1 करोड़ रुपये दान किए। निथिन ने तेलुगु राज्यों के लिए 20 लाख रुपये का दान दिया। त्रिविक्रम श्रीनिवास ने भी 20 लाख रुपये और अनिल रविपुड़ी ने राहत फंड के लिए अब तक 10 लाख रुपये दान किए हैं।

राम चरण की पहली तेलुगू फिल्म “चिरुथा” बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन उनकी अगली फिल्म “मगधीरा” ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई  थी। प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण उनके चाचा हैं और अल्लू अर्जुन उनके चचेरे भाई हैं। राम ने बॉलीवुड में जंजीर फिल्म से कदम रखे थे।

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल