लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली ने की अक्षय कुमार के मिशन मंगल ट्रेलर की तारीफ, अक्षय ने ऐसे दिया रिप्लाई

By मेघना वर्मा | Updated: August 3, 2019 13:12 IST

अक्षय कुमार के मिशन मंगल फिल्म के ट्रेलर और कविता को रितेश देशमुख ने भी पसंद किया था। जिसका रिप्लाई भी अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दिया था। इसरो ने भी अक्षय की इस फिल्म के लिए उन्हें शुभकामना दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस 15 अगस्त रिलीज होने वाली है।अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में भी दिखेंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। मंगल ग्रह पर भारत के पहुंचने की इस कहानी में अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी के साथ कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। वहीं मिशन मंगल का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

मेकर्स ने एक वीडियो रिलीज कर अक्षय कुमार की कविता ये सिंदूर को अलग-अलग भाषा में रिलीज किया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अक्षय कुमार की कविता का बंगाली वर्जन देखा और उसकी जमकर तारीफ की है।

गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज हुई इस कविता की तारीफ सौरव गांगुली ने की है। अपने ट्वीटर पर सौरव गांगुली ने लिखा, 'टीम मिशन मंगल को सैल्यूट और खूब प्यार, इन मजबूत महिलाओं की जज्बे को सलाम जिन्होंने पूरे आसमान को दिखाया कि द स्काई इज नो लिमिट।'

इस ट्वीट का अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा, 'धन्यवाद दादा, साइंस की भाषा पूरी दुनिया की है। इसका कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं, कोई सरहद नहीं। ये मेरा एक छोटा सा ट्रीब्यूट है साइंस की दुनिया से जुड़ी महिलाओं को। कुछ गलती  हो जाए तो मुझे माफ करिएगा।'

वहीं अक्षय कुमार के इस ट्रेलर और कविता को रितेश देशमुख ने भी पसंद किया था। जिसका रिप्लाई भी अक्षय कुमार ने दिया था। इसरो ने भी अक्षय की इस फिल्म की प्रशंसा की है। 

ट्वीट कर इसरो ने कहा, 'मिशन मंगल का ट्रेलर खूबसूरती से भावनाओं और जुनून की झलक को दिखाता है जिसके साथ इसरो की टीम काम करती है।'  इसरो के एक अन्य ट्वीट में कहा गया, 'जैसा कि इसरो ने चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण की तैयारी की है, इसरो की ओर से मिशन मंगल के लिए अक्षय कुमार और टीम को शुभकामनाएं।' 

टॅग्स :अक्षय कुमारसौरव गांगुली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

क्रिकेट2020 से अभी तक 6 फाइनल में मात?, दिल्ली-प्रिटोरिया कैपिटल्स की कहानी, कहां मात खा रहे सौरव गांगुली के धुरंधर

क्रिकेटएसए20 लीग फाइनलः 4 सत्र और 3 बार चैंपियन, कव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने सौरव गांगुली की प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया, 4 गेंद पहले 6 विकेट से जीत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?